शामली में तेज रफ्तार का कहर, स्विफ्ट कार की कैंटर से जोरदार टक्कर, चार दोस्तों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के शामली में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार सवार चार युवकों की मौत हो गई. पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

मामला बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे पर स्थित गांव बुटराड़ा के पास का है. यहां सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की उससे जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्ती की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार चार दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन -फानन में थाना बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची.d917bc97-beeb-4b9d-b907-87cbe821110f

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. चारों युवक हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है.

Read More ‘डरो मत, सच और संविधान हमारे साथ…’ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का तीखा वार, केंद्र पर तानाशाही का आरोप

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चरखीदादरी नंबर (एचआर-19के-8004) की थी. हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः हरिद्वार की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Read More होली स्पेशल ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम: चंदौली में ट्रैक पर रखा लोहे का स्लिपर, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

भारत को सीधा सैन्य खतरा नहीं, लेकिन महंगे कच्चे तेल और 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा ने बढ़ाई चिंता; एक्स पर ट्रेंड हुआ गॉड ब्लेस इंडिया

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका