आय से अधिक संपत्ति का मामला: ED ने नगर निगम के पूर्व अधिकारी की 1.06 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

आय से अधिक संपत्ति का मामला: ED ने नगर निगम के पूर्व अधिकारी की 1.06 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम के पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दी हैं।

EOW की FIR के बाद शुरू हुई जांच
यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच करते हुए पाया कि वर्ष 2007 से 2022 के बीच परमार ने अपनी ज्ञात आय से करीब 175 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।

मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल
जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उनमें एक आवासीय मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, ये संपत्तियां राजेश परमार और उनके परिजनों के नाम पर पाई गईं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान परमार कथित अतिरिक्त संपत्ति के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज या आय का वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं कर सके।

Read More Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू

आगे की कार्रवाई संभव
ईडी की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सख्त रुख का संकेत मानी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जरूरत पड़ने पर और संपत्तियों की जांच की जा सकती है।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

Latest News

दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं, बिलासपुर के शिक्षा विभाग में किसके संरक्षण में बच रहे जिम्मेदार? राज्यपाल तक पहुंची पूरी फाइल