डायबिटीज नहीं है फिर भी नसों में रहता है दर्द? डॉक्टर से समझें इसका कारण

डायबिटीज नहीं है फिर भी नसों में रहता है दर्द? डॉक्टर से समझें इसका कारण

अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल में है. डायबिटीज की बीमारी भी नहीं है, लेकिन फिर भी नसों में दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन रहता है तो इसके कारणों को समझना जरूरी है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर ये समस्या हो रही है तो इसका कारण पेरिफेरल न्यूरोपैथी होती है. ये क्या बीमारी है और क्यों होती है इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं.

मैक्स साकेत में न्यूरोसर्जरी विभाग में एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि पेरिफेरल न्यूरोपैथी में दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड से बाहर जाने वाली नसों पर असर पड़ता है. अगर कोई गड़बड़ी इन नसों में हो जाती है तो व्यक्ति को पैरों या हाथों में झनझनाहट से लेकर सुन्नपन की समस्या होने लगती है. ये उन लोगों को भी हो जाती है जिनको डायबिटीज नहीं है और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है.

क्यों होती है पेरिफेरल न्यूरोपैथी
पेरिफेरल न्यूरोपैथी का सबसे बड़ा कारण शरीर में विटामिन B12 की कमी होती है. इसके अलावा स्पाइन की कोई बीमारी, गलत पोश्चर या फिर ऑटोइम्यून बीमारियां भी नसों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आमतौर पर देखा जाता है कि जो लोग डेस्क जॉब करते हैं और रोज एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो उनको भी ये समस्या होने लगती है.

Read More रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?

डॉ. बताते हैं कि पहले इसके मामले 50 या 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में देखे जाते थे, लेकिन अब 40 और 30 साल वालों में भी ये बीमारी हो रही है. हालांंकि ये अचानक नहीं होती है. इसके होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासतौर पर उनको जिनको डायबिटीज नहीं है.

Read More ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका

पेरिफेरल न्यूरोपैथी के लक्षण क्या हैं

  • हाथ पैरों में सुन्नपन
  • पैरों के तलवों में जलन
  • चलने में संतुलन बिगड़ना,
  • हाथों में कमजोरी या चीजें पकड़ने में दिक्कत

इलाज कैसे किया जाता है?
पहले देखा जाता है कि बीमारी का कारण क्या है. अगर विटामिन की कमी है तो इसके लिए दवाएं दी जाती है. अगर स्पाइन से जुड़ी समस्या है तो फिजियोथेरेपी, एक्सरसाइज और दवाएं चलती है. दर्द कंट्रोल के लिए न्यूरोपैथिक पेन की दवाएं दी जाती हैं. इस तरह मरीज का इलाज होता है.

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी