बिना ऐप डाउनलोड किए होगी कॉलिंग! WhatsApp Web में आया ये धांसू फीचर

बिना ऐप डाउनलोड किए होगी कॉलिंग! WhatsApp Web में आया ये धांसू फीचर

WhatsApp Web चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है, कंपनी जल्द यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा को शुरू करने वाली है. इस फीचर का हर कोई लंबे समय से इंतजार कर रहा था, अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए इस फीचर को उपलब्ध कराया गया है और आने वाले दिनों में ये फीचर बाकी यूजर्स तक पहुंच सकता है. इस अपडेट में WhatsApp वेब में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल और स्क्रीन-शेयरिंग सपोर्ट को भी जोड़ा गया है. ये सभी फीचर्स पहले से ही Windows और Mac डेस्कटॉप ऐप पर उपलब्ध हैं. अब तक, WhatsApp वेब यूज़र्स को टेक्स्ट मैसेज भेजने और मीडिया शेयर करने की सुविधा देता था, जबकि वॉस और वीडियो कॉलिंग सिर्फ डेस्कटॉप ऐप तक ही सीमित थी.

बिना ऐप डाउनलोड किए बन जाएगा आपका काम
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉल शुरू कर दी गई है. इस फ़ीचर पर लगभग एक साल से काम चल रहा है और अभी सिर्फ़ वन-टू-वन चैट तक ही सीमित है. यह फीचर यूज़र्स को डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए बिना ब्राउज़र से कॉल करने की सुविधा देने के लिए डिजाइन किया गया है. ये कॉलिंग फीचर WhatsApp Web बीटा प्रोग्राम में एनरोल किए गए कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और उम्मीद है कि यह जल्द ही बाकी यूजर्स तक भी पहुंच जाएगा. यूजर्स चैट ओपन कर ऊपर दाईं ओर दिए गए कॉल बटन पर टैप कर कॉल शुरू कर सकते हैं.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी आपकी WhatsApp Calls
WhatsApp Web से की गई कॉल्स कथित तौर पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, ठीक वैसे ही जैसे Android, iOS और डेस्कटॉप ऐप पर होती हैं. ये कॉल्स Signal प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर सुरक्षित होती हैं, जिसका इस्तेमाल WhatsApp 2016 से मैसेज, कॉल्स और स्टेटस अपडेट्स के लिए करता आ रहा है.

Read More Aadhaar Email Update: आधार में Email ID जोड़ने का मौका, 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी ₹75 फीस; ऐप से ऐसे करें अपडेट

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी