50 लाख के कर्ज विवाद ने ली BJP नेता की जान? कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर सूदखोरी का आरोप, जहर खाकर दी जान

50 लाख के कर्ज विवाद ने ली BJP नेता की जान? कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर सूदखोरी का आरोप, जहर खाकर दी जान

खंडवा: खंडवा में एक स्थानीय भाजपा नेता की कथित आत्महत्या ने राजनीतिक माहौल को अचानक गर्म कर दिया है। लवकुश नगर, सेक्टर-3 निवासी जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृत्यु से पहले दिए गए बयान में उन्होंने आर्थिक दबाव और कथित सूदखोरी से उत्पन्न मानसिक तनाव का उल्लेख किया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह वे बड़गांव भीला रोड स्थित पूर्व पार्षद गणेश सकरगाये के निवास पर 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे। आरोप है कि ब्याज भुगतान को लेकर विवाद बढ़ा और इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि लगातार आर्थिक दबाव और संपत्ति बेचने की धमकियों ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है और मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

Read More Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी

घटना के बाद शहर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा खेमे ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोपों को निराधार बताते हुए कानून प्रक्रिया पर भरोसा जताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Read More Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Latest News

दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं, बिलासपुर के शिक्षा विभाग में किसके संरक्षण में बच रहे जिम्मेदार? राज्यपाल तक पहुंची पूरी फाइल