‘धुरंधर’ रील ने बढ़ाई सियासत: कांग्रेस विधायक के करीबी ने गाने पर लहराई पिस्टल

‘धुरंधर’ रील ने बढ़ाई सियासत: कांग्रेस विधायक के करीबी ने गाने पर लहराई पिस्टल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कर्नाटक की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक के करीबी बताए जा रहे मतीन पटेल का एक रील वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म ‘धुरंधर’ के चर्चित गाने ‘FA9LA’ पर हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सार्वजनिक होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में मतीन पटेल काली एसयूवी से उतरते दिखाई देते हैं और इसके बाद अपने साथियों के साथ डांस करते हुए पिस्टल और बंदूक लहराते हैं। यह दृश्य फिल्म के एक चर्चित सीन से प्रेरित बताया जा रहा है, लेकिन असल जिंदगी में हथियारों का इस तरह प्रदर्शन अब कानूनी जांच के दायरे में आ गया है।

कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस.डी. ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वीडियो किस स्थान पर शूट किया गया और वह किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसकी जांच की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या नहीं।

Read More Rohini Firing Case: बर्थडे पार्टी में अचानक चली गोली, सीढ़ियों में छिपाई पिस्टल; 13 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं तो उनके लाइसेंस की स्थिति की जांच की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कहीं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। अवैध पाए जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।

Read More CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी

घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस तथ्यों की पड़ताल में जुटी है और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Latest News

दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं, बिलासपुर के शिक्षा विभाग में किसके संरक्षण में बच रहे जिम्मेदार? राज्यपाल तक पहुंची पूरी फाइल