संभल का धार्मिक विवाद: अदालत ने की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर केस की सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 24 फरवरी को

संभल का धार्मिक विवाद: अदालत ने की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर केस की सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 24 फरवरी को

संभल। शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के संबंध में चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के स्टे के चलते सिविल जज सीनियर डिवीजन, चंदौसी में होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस विवाद का केंद्र संभल की शाही जामा मस्जिद और उसके मंदिर होने के दावे हैं। 19 नवंबर 2024 को इस मामले में कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ व्यक्तियों ने चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन, आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।

बताया गया कि गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब न्यायालय ने मामले की सुनवाई की अगली तिथि 24 फरवरी तय की है। इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच