किन्नर बनकर ट्रेन में ठगी: RPF ने दो फर्जी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने दो फर्जी किन्नरों को गिरफ्तार किया है, जो कटनी-जबलपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे थे। आरोपियों ओंकार चौधरी और धर्मेंद्र कोल ने यात्रियों को परेशान करने और पैसे न देने पर अभद्र व्यवहार करने का काम किया।

RPF के अनुसार, दोनों आरोपी किन्नरों की वेशभूषा, साड़ी और मेकअप में ट्रेन में चढ़ते और यात्रियों से जबरन पैसे मांगते थे। वसूली के बाद वे स्टेशन पर उतरकर साधारण मुसाफिर बन जाते थे, जिससे पकड़ में आने का खतरा कम हो जाता था।

घटना सिहोरा रेलवे स्टेशन पर तब सामने आई, जब RPF ने लंबी समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर छापेमारी की। टीम ने ट्रेन में ही दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल