महंगाई का झटका: कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़े, घरेलू LPG सिलेंडर हुआ इतना महंगा, जाने...

महंगाई का झटका: कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़े, घरेलू LPG सिलेंडर हुआ इतना महंगा, जाने...

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। नई दरों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें आज यानि 7 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में नई कीमतें
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

  • दिल्ली: 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये
  • नई दरें लागू होने के बाद रसोई गैस का खर्च सीधे तौर पर आम परिवारों के बजट को प्रभावित करेगा।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी
व्यापारिक उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। प्रमुख शहरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं:

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

  • दिल्ली: 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये
  • मुंबई: 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये
  • कोलकाता: 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये
  • चेन्नई: 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत पर पड़ सकता है।

Read More ट्रेन में सफर बना मुसीबत! AC कोच में चूहों का आतंक, 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने लगाया बेडशीट का जुगाड़; Sleeper में कॉकरोच

करीब एक साल बाद बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम
जानकारी के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बदलाव किया गया है। लगभग एक साल तक कीमतों में स्थिरता के बाद अब नई बढ़ोतरी लागू की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों और परिवहन लागत में उतार-चढ़ाव के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं