राशन घोटाला: चार पहिया और बड़े जमीन मालिक भी राशन के लाभार्थी, बिहार सरकार ने शुरू की जांच...

राशन घोटाला: चार पहिया और बड़े जमीन मालिक भी राशन के लाभार्थी, बिहार सरकार ने शुरू की जांच...

मुजफ्फरपुर। जिले में राशन कार्ड व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि चार पहिया वाहन वाले, ढाई एकड़ से अधिक जमीन के मालिक और नियमित आयकरदाता भी सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में एक ही आधार नंबर का उपयोग एक से अधिक स्थानों पर किया गया पाया गया है।

संदिग्ध लाभुकों की पहचान और कार्रवाई
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन लाख 80 हजार से अधिक ऐसे लाभुक चिन्हित किए गए हैं, जिनकी पात्रता संदिग्ध मानी जा रही है। अब इन नामों को राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में जिन आधार नंबरों के माध्यम से गैर-लाभुकों की पहचान हुई है, उन्हें नोटिस जारी करके दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा।

पूर्वी अनुमंडल में दो लाख 5 हजार और पश्चिमी अनुमंडल में करीब एक लाख 75 हजार संदिग्ध लाभुक पाए गए हैं। कुढ़नी प्रखंड में 38 हजार और पारू प्रखंड में 31 हजार से अधिक लाभुकों के नाम सूची में हैं।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

अपात्र पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाभुकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान
चिन्हित लाभुकों के आंकड़ों के अनुसार, हर महीने लगभग 20 लाख किलो खाद्यान्न का गलत वितरण हो रहा है। औसतन 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से यह राशि हर महीने लगभग पांच करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। जांच अभी जारी है, और यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच