गरीबों का राशन, आतंकियों की थाली में! 12 हजार फीट पर जैश का ठिकाना बेनकाब, मैगी–बासमती चावल का छह महीने का मिला स्टॉक

गरीबों का राशन, आतंकियों की थाली में! 12 हजार फीट पर जैश का ठिकाना बेनकाब, मैगी–बासमती चावल का छह महीने का मिला स्टॉक

जम्मू। जम्मू संभाग के पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकियों ने लंबे समय से अपने पैर पसार रखे हैं। किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा जंगल में सुरक्षाबलों ने एक ऐसे आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। यह ठिकाना 12 हजार फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों और ढलानों के बीच पत्थरों की आड़ में बनाया गया था, इतना गुप्त कि ड्रोन से भी इसकी पहचान संभव नहीं थी। रविवार को जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के हमले के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में यह खुलासा हुआ। सुरक्षाबलों को यहां छह महीने का पूरा राशन स्टॉक मिला, जिससे साफ है कि आतंकी लंबे समय तक यहां ठहरने की पूरी तैयारी में थे।

मैगी से गैस सिलेंडर तक, बंकर में मिली पूरी ‘किचन’
तलाशी के दौरान आतंकी बंकर से मैगी, आटा और बासमती चावल, घी और दवाइयां, गैस सिलेंडर और बर्तन बरामद किए गए। बर्तनों में पका हुआ खाना भी मिला, जिससे संकेत मिलता है कि हमले के बाद आतंकी जल्दबाजी में खाना छोड़कर फरार हुए।

सरकारी राशन आतंकियों तक कैसे पहुंचा?
सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि ठिकाने से मिली राशन की बोरियों पर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) और पंजाब सरकार की मुहर लगी हुई थी। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि गरीबों के लिए जारी सरकारी राशन आतंकियों तक पहुंचाया गया। यह पहली बार नहीं है, पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने से जम्मू-कश्मीर सरकार के अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं बरामद की गई थीं। इससे स्थानीय स्तर पर सपोर्ट नेटवर्क की आशंका और मजबूत हो गई है।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

जंगलों में बसा मिनी बंकर नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक, किश्तवाड़ से लेकर डोडा, ऊधमपुर और कठुआ तक सक्रिय आतंकियों की कार्यप्रणाली एक जैसी है।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

  • ये आतंकी जंगलों में रहते हैं
  • अपने ठिकानों को मिनी बंकर की शक्ल देते हैं
  • किसी ग्रामीण से संपर्क करने से पहले उन्हें यह अंदाजा रहता है कि सुरक्षाबल कितनी देर में मौके पर पहुंच सकते हैं

इससे आतंकियों को हर मूवमेंट की पहले से जानकारी मिल जाती है।

मुठभेड़ में जवान बलिदान, 7 घायल
रविवार को हुए हमले और बाद की मुठभेड़ में एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ, जबकि सात अन्य जवान घायल हुए हैं। वर्ष 2026 में यह आतंकी हिंसा में शहीद होने वाले पहले जवान हैं।

ऑपरेशन ‘त्राशी’ जारी
सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन त्राशी तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के जंगलों में आतंकियों के और भी ठिकाने मौजूद हो सकते हैं। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र को खंगाल रही हैं।

बड़ा सवाल
जब जंगलों की ऊंचाई पर छिपे आतंकियों तक सरकारी राशन पहुंच सकता है, तो सप्लाई चेन में सेंध किस स्तर पर लगी? यही सवाल अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा चुनौती बना हुआ है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार