‘मंदिर या मकबरा?’ मलिहाबाद में बढ़ा विवाद, जुमे की नमाज के बीच पुलिस छावनी में बदला इलाका

‘मंदिर या मकबरा?’ मलिहाबाद में बढ़ा विवाद, जुमे की नमाज के बीच पुलिस छावनी में बदला इलाका

लखनऊ: बकरीद से पहले राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में स्थित ऐतिहासिक राजा कंसा पासी किला एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। जुमे की नमाज को लेकर बढ़ते तनाव और विरोध प्रदर्शनों की आशंका के बीच प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। पीएसी, कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे, जिसके बीच कड़ी निगरानी में नमाज अदा कराई गई। संवेदनशील माहौल को देखते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया था।

विवाद की जड़ किले परिसर में मौजूद प्राचीन ढांचे को लेकर है। पासी समाज और हिंदू संगठनों का दावा है कि यह स्थल कभी महादेव मंदिर और राजा कंसा पासी की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा था, जिसे बाद में मकबरे का रूप दे दिया गया। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय इसे वर्षों पुराना धार्मिक स्थल बता रहा है, जहां लंबे समय से धार्मिक गतिविधियां होती रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।

पासी समाज के नेताओं ने दावा किया कि किले की दीवारों पर नाग, कलश और फूलों जैसी आकृतियां मौजूद हैं, जो हिंदू स्थापत्य शैली की पहचान मानी जाती हैं। उनका कहना है कि यह स्थल उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

स्थिति को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बकरीद और अन्य धार्मिक आयोजनों से पहले यह मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि किसी भी तरह की छोटी चूक इलाके का माहौल बिगाड़ सकती है।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच