धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथ: UK स्थित मौलाना की ED जांच में फंसी विदेशी फंडिंग

धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथ: UK स्थित मौलाना की ED जांच में फंसी विदेशी फंडिंग

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटेन में बसे इस्लामिक प्रचारक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शम्सुल पर धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथ फैलाने और अवैध फंडिंग का आरोप है। यह कार्रवाई यूपी ATS की FIR के आधार पर की गई है।

विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी संपर्क
जांच में सामने आया है कि शम्सुल हुदा खान मदरसा नेटवर्क के जरिए फंड जुटाता रहा और UK-पाकिस्तान स्थित कट्टरपंथी संगठनों से संबंध रखता था। आरोप है कि उसने 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की, लेकिन 2013 से 2017 तक भारत में शिक्षक के रूप में वेतन लेते रहा।

NGO नेटवर्क के जरिए फंडिंग
सूत्रों के अनुसार शम्सुल खान ने अपनी NGO के माध्यम से मदरसों को फंड भेजा। उसने आजमगढ़ और संत कबीर नगर में दो मदरसे स्थापित किए थे, जिनका रजिस्ट्रेशन बाद में रद्द कर दिया गया। ED अब इनके फंडिंग नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

भारत और पाकिस्तान में सक्रियता
जांच एजेंसियों का कहना है कि शम्सुल खान UK में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े होने के बावजूद नियमित रूप से भारत आता रहा। इसके अलावा वह पाकिस्तान भी गया और वहां के चरमपंथी संगठनों से संपर्क बनाए रखने का आरोप है।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

ED की कार्रवाई का उद्देश्य
ED का कहना है कि मौलाना शम्सुल हुदा खान धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था। एजेंसी अब विदेशी फंडिंग, संपत्ति और कट्टरपंथी संपर्कों की पूरी जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच