सेंगर की जमानत पर आक्रोश: हाईकोर्ट के बाहर पीड़िता पक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन

सेंगर की जमानत पर आक्रोश: हाईकोर्ट के बाहर पीड़िता पक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सशर्त जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ आज हाईकोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए फैसले की कड़ी निंदा की।

पीड़िता की मां ने कहा, "सेंगर की जमानत रद्द होनी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। अगर वहां भी न्याय नहीं मिला तो हम अन्य उपाय ढूंढेंगे। मेरे पति के हत्यारे को तुरंत सजा मिलनी चाहिए।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने फैसले को देश में महिलाओं के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा, "हाईकोर्ट ने तकनीकी आधार पर सेंगर को खुली छूट दे दी। इससे पीड़िता परिवार और पूरे देश की महिलाओं का विश्वास टूटा है।"

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और कहा, "हम शांतिपूर्वक यहां आए हैं ताकि पीड़िता के साथ हुई नाइंसाफी को न्याय के रास्ते से सुधारा जा सके। अगर हमारी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई तो हम आगे कार्रवाई करेंगे। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।"

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

मामले की पृष्ठभूमि
उन्नाव रेप केस 2017 का है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया गया था। हाल ही में हाईकोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी, जिससे पीड़िता पक्ष और महिला संगठनों में आक्रोश फैल गया। अब पीड़िता पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन न्याय की मांग को लेकर लोगों में गहरी चिंता और नाराजगी देखी गई।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच