कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल, इस वजह से स्टेडियम में फूटा गुस्सा, कुर्सियां तोड़ी, बोतलें फेंकी…

कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल, इस वजह से स्टेडियम में फूटा गुस्सा, कुर्सियां तोड़ी, बोतलें फेंकी…

कोलकाता: अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत कोलकाता से हुई। मेसी, जो यूनाइटेड नेशंस चाइल्ड फंड (UNICEF) के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं, भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनके आगमन पर फैंस ने सुबह से ही सुपरस्टार को देखने के लिए लंबी कतारें लगाई। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़ और खराब व्यवस्था के चलते स्टेडियम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फैंस का गुस्सा फूटा
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ फैंस स्टेडियम के बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश करने लगे और बाद में कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंकने लगे। स्टेडियम में स्थिति तेजी से बिगड़ गई, जिससे सुरक्षा अधिकारियों को कड़े कदम उठाने पड़े। मेसी ने 10 मिनट से भी कम समय के लिए स्टेडियम का दौरा किया और वीवीआईपी अतिथियों के साथ जल्दी बाहर चले गए। इस दौरान कई फैंस, जिन्होंने 2,000 से 10,000 रुपये तक खर्च कर मेसी को देखने के लिए आए थे, निराश हुए।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

मैदान में घुसे फैंस
कार्यक्रम के अचानक खत्म होने की सूचना मिलते ही फैंस ने जोरदार हूटिंग शुरू कर दी। गुस्साए फैंस ने मैदान के निचले हिस्से में लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ ने बार पोस्ट को भी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया। घटना से यह स्पष्ट हुआ कि बड़ी भीड़ और पर्याप्त प्रबंधन के अभाव में सुपरस्टार कार्यक्रम भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार