कर्नाटक सड़क हादसा: ट्रक-बस टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर

कर्नाटक सड़क हादसा: ट्रक-बस टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर

नई दिल्ली। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही एक स्लीपर बस और एक ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग फैल गई और स्लीपर बस कुछ ही देर में पूरी तरह जल गई। कई यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंस गए।

यात्रियों ने सुनाई हादसे की आपबीती
हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के भयावह क्षणों को साझा किया है। एक यात्री ने बताया कि टक्कर के समय वह सो रहा था और झटके से सीट से नीचे गिर गया। जब होश आया तो चारों ओर आग और अफरा-तफरी का माहौल था। यात्री के मुताबिक, बस का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं खुल पाया। कई लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया और दूसरों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण हालात बेहद मुश्किल हो गए।

डिवाइडर से टकराकर बस से भिड़ा ट्रक
एक अन्य चश्मदीद, सचिन नाम के यात्री ने बताया कि स्लीपर बस ने कुछ देर पहले उन्हें ओवरटेक किया था। इसी दौरान सामने से आ रहा एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और सीधे बस से टकरा गया। टक्कर बस के उस हिस्से में हुई, जहां डीजल टैंक मौजूद था।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि ट्रक की टक्कर बस के फ्यूल टैंक से होने के कारण ईंधन फैल गया, जिससे आग भड़क उठी। इस हादसे में ट्रक चालक समेत कुल 9 लोगों की जान गई है। कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

लंबा ट्रैफिक जाम
हादसे के बाद हाईवे पर करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया और यातायात बहाल करने में कई घंटे लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण