32 लाख की नई सड़क उठे सवाल! निर्माण के एक महीने भीतर दिखीं दरारें, कलेक्टर ने मांगी जांच रिपोर्ट

32 लाख की नई सड़क उठे सवाल! निर्माण के एक महीने भीतर दिखीं दरारें, कलेक्टर ने मांगी जांच रिपोर्ट

कोरिया: कोरिया जिले की ग्राम पंचायत सरडी में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत करीब 32 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क निर्माण पूरा होने के महज एक महीने बाद ही विवादों में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नई सड़क कई स्थानों पर दरकने लगी है, गिट्टियां उखड़ रही हैं और सड़क किनारे बनाई गई संरचनाओं में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। मामले ने क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद खामियां सामने आने लगीं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ऊपरी परत कई जगह कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है, जिससे आने वाले समय में सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों के पालन पर सवाल उठाए हैं।

दूसरी ओर संबंधित विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद स्थल का निरीक्षण किया गया था। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और सामने आई तस्वीरों के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंच गया है।

Read More झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यदि जांच में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू

Latest News

BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा
आखिर क्यूँ इंद्रावती भवन में मची अफरा-तफरी, समय रहते आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी का किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
मासूमों के पैरों तक पहुंचा घटिया सामान? सरकारी स्कूलों के जूते-मोजों की शिकायत से मचा हड़कंप, 15 जिलों में जांच के आदेश
बिना सुने कर्मचारी के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई- हाई कोर्ट, पदोन्नति रद्द पर लगाई रोक
CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच
CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड
Siri की आवाज सुनकर हो गए हैं बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और Language, जानें आसान तरीका
Dengue Symptoms: क्या बिना बुखार के भी हो सकता है डेंगू? जानिए ऐसे लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Hartalika Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत? सुबह की तैयारी से पारण तक जानें पूरा रूटीन
पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी