आबकारी विभाग में डबल अटैक: शराब घोटाले के गवाह इंस्पेक्टरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उधर बैगा आदिवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 

आबकारी विभाग में डबल अटैक: शराब घोटाले के गवाह इंस्पेक्टरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उधर बैगा आदिवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 

रायपुर/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ का आबकारी विभाग इन दिनों बड़े संकट से गुजर रहा है। एक तरफ शराब दुकानों में ओवर रेटिंग (तय कीमत से अधिक वसूली) के मामले में हुई निलंबन की कार्रवाई ने विभाग के भीतर ही बगावत की आग भड़का दी है। वहीं, दूसरी तरफ कबीरधाम जिले में बैगा आदिवासियों ने आबकारी अधिकारियों पर फर्जी मुकदमों और कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार अब दोहरे दबाव में है—एक ओर अपने ही बागी अफसर हैं, तो दूसरी ओर आक्रोशित आदिवासी समाज।

शराब घोटाले के गवाह ही बने सरकार के लिए नासूर

इस घटनाक्रम का सबसे बड़ी बात यह है कि जिन इंस्पेक्टरों ने पिछले शराब घोटाले की जांच में सरकार को सहयोग किया था l  जो अहम गवाह हैं, वही अब सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा द्वारा 4 अधिकारियों को सस्पेंड और 8 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद, सब-इंस्पेक्टरों ने बिना शासन की अनुमति के अपना संघ बना लिया है। आज इन बागी इंस्पेक्टरों ने बिना विभागीय अनुमति के रायपुर स्थित जीएसटी भवन पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और मांगें पूरी न होने पर कल से नियमित हड़ताल की चेतावनी दे दी है।

व्हाट्सऐप चैट से फूटा बगावत का बम

ओवर रेटिंग मामले में हुई कार्रवाई के बाद आबकारी अधिकारी-कर्मचारी संघ की एक व्हाट्सऐप चैट वायरल हुई है। इस चैट में साफ़ लिखा गया है कि यही समय संगठन की ताकत दिखाने का है।
प्रदेश भर में चिल्लर नहीं है या बोतल ठंडी है का बहाना बनाकर 10 से 60 रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे थे। ऑनलाइन पेमेंट से बचने के लिए यूपीआई स्कैनर खराब होने के बोर्ड तक लगा दिए गए। इधर संघ का कहना है कि जब अधिकारियों को केवल निगरानी का जिम्मा दिया गया है, तो दुकानों की हर गड़बड़ी का ठीकरा उनके सिर क्यों फोड़ा जा रहा है?

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा आदिवासियों ने दिया अल्टीमेटम: कहा कोरे कागज पर दस्तखत और कर रहे फर्जी एफ़आईआर ..

IMG-20260612-WA0038


राजधानी में इंस्पेक्टर अपनी बहाली के लिए बगावत कर रहे हैं, वहीं कबीरधाम में इन्ही इंस्पेक्टरों पर भ्रष्टाचार और आदिवासी उत्पीड़न के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष कामू बैगा के नेतृत्व में समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आबकारी विभाग के एसआई अभिनव रायजादा और रीता साहू (गीता) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भोले-भाले बैगा आदिवासियों (समरत, शहरु, परसादी बैगा आदि) को डरा-धमका कर एसआई  कोरे कागजों पर बलपूर्वक हस्ताक्षर करवा कर उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे है l 
 उन्होंने कहा कि यदि इन भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर इन पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया, तो शांतिप्रिय बैगा समाज सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Read More Dhamtari Crime News: अमित गोस्वामी हत्याकांड फिर चर्चा में! मुजगहन में दीपांशु साहू की हत्या के बाद पुरानी रंजिश की जांच

IMG-20260612-WA0034   
सरकार के सामने खड़ी हुई दोहरी चुनौती

वर्तमान स्थिति ने शासन की नींद उड़ा दी है। एक ओर शराब घोटाले के राजदार इंस्पेक्टरों का यह बागी रुख सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है, वहीं बैगा जैसे संरक्षित जनजाति का आक्रोश राजनीतिक रूप से बड़ा डैमेज कर सकता है।

Read More अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस

Tags:

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!