मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त

नई दिल्ली। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने उग्रवादी गतिविधियों तथा अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग जिलों में किए गए ऑपरेशनों में कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, टेंग्रौपाल जिले के मोरेह क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से इनकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय उग्रवादी सदस्य को हिरासत में लिया, जिस पर हथियारों की तस्करी और संगठन के प्रचार-प्रसार में शामिल होने का आरोप है। वहीं इंफाल वेस्ट जिले में एक अन्य उग्रवादी संगठन से जुड़े सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

Read More NEET Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर भी शिकंजा कसा है। एक ऑपरेशन में तंबाकू उत्पादों की अवैध ढुलाई कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि राज्य में अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Read More ISRO EOS-05 Launch: ‘नॉटी बॉय’ की शानदार वापसी, GSLV-F17 ने रचा नया अध्याय; अंतरिक्ष से होगी भारत की और पैनी निगरानी

इसी क्रम में जिरीबाम जिले के एक चेक पोस्ट पर ट्रक की तलाशी के दौरान लगभग 46 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध WY टैबलेट बरामद की गई। मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई राज्य में नशीले पदार्थों और उग्रवादी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करेगी।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी