अवैध गैस रिफिलिंग बनी मौत का जाल! दिल्ली में भीषण धमाके से ढहा मकान, 11 घायल, मलबे में दबे लोग

अवैध गैस रिफिलिंग बनी मौत का जाल! दिल्ली में भीषण धमाके से ढहा मकान, 11 घायल, मलबे में दबे लोग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए जोरदार धमाके से एक इमारत पूरी तरह ढह गई। हादसे में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के ईशू विहार की गली नंबर-1 में सुबह करीब 9:30 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही क्षणों में पूरी इमारत ढहकर मलबे में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन में लंबे समय से गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसके अलावा यहां पेंट और मोबाइल चार्जिंग वायर बनाने जैसी व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती थीं।

11 घायल, एक की हालत गंभीर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों का इलाज बाबू जगजीवन राम अस्पताल और अन्य का बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।mukundpur-incident2-1780380342941

Read More Rajasthan Crime News: क्रेशर विवाद में पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, लाठी-पत्थरों से हमले के बाद मचा हड़कंप

मलबे से मिले कई सिलेंडर
राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से कई गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बड़े सिलेंडरों से छोटे घरेलू सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। इसी प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ और पूरी इमारत ढह गई।

Read More Bangla Sahib Gurudwara Case: बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR

दमकल और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस, दमकल और राहत दल संयुक्त रूप से मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

अवैध गैस रिफिलिंग पर उठे सवाल
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इमारत में बिना अनुमति गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध गैस रिफिलिंग केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल