कोहरे की मार: सैकड़ों यात्री फंसे, 118 फ्लाइट्स कैंसिल, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

कोहरे की मार: सैकड़ों यात्री फंसे, 118 फ्लाइट्स कैंसिल, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। देशभर में जारी कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बाधित हुआ। अब तक 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानों को रद्द किया गया है, जबकि 16 उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह 7 बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी बेहद कम थी, हालांकि बाद में दृश्यता में सुधार होने के बाद फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सहायता के लिए सभी टर्मिनलों पर ऑन-ग्राउंड स्टाफ तैनात है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ानों पर पड़ रहे असर को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांचें, संबंधित एयरलाइन के संपर्क में रहें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को यात्री सुविधा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इनमें उड़ानों की समय पर जानकारी देना, देरी की स्थिति में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था, फ्लाइट कैंसिल होने पर रीबुकिंग या रिफंड, समय पर चेक-इन करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित न करना, बैगेज सुविधा और यात्रियों की शिकायतों का त्वरित समाधान शामिल है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौजूदा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच