पंजाब के होशियारपुर में नए साल पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में नए साल पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह गढ़शंकर इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना बोरहा गांव में वाटर सप्लाई ऑफिस के पास हुई, जब चारों लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

लुधियाना में दो बच्चों की मौत
वहीं, इससे पहले बुधवार को लुधियाना के जगराओं के अंतर्गत सिंधवा बेट रोड पर धुंध के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार पर पलट गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

मृतकों की पहचान पांच वर्षीय गोपाल और सात वर्षीय पिंकी निवासी गांव मलक जगराओं के रूप में हुई है, जबकि संदीप, मंदीप और पत्नी सकीना को बजरी के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन वह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार सड़क किनारे खिलौना बेचता था। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा