दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर: रतलाम में कार खाई में समाई, पांच की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आज सुबह दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव के पास माही नदी पुल से पहले हुई। एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Read More दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड पर स्कूल… हर तरफ कोहरे की मोटी चादर, दमघोंटू हवा; AQI 500 पार

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल