झारखंड में मालगाड़ी हादसा: बंडामुंडा में दो डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई–हावड़ा रेललाइन बाधित

झारखंड में मालगाड़ी हादसा: बंडामुंडा में दो डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई–हावड़ा रेललाइन बाधित

चक्रधरपुर: बिहार के बाद अब झारखंड में भी रेल हादसे की खबर सामने आई है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा रेलखंड में आज सुबह एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे मुंबई–हावड़ा मुख्य रेलमार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे बंडामुंडा मुख्य सेक्शन में के-केबिन के सामने, किलोमीटर पोल संख्या 408/11 ई के पास हुई।

राउरकेला की ओर जा रही थी मालगाड़ी
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी एन बॉक्स बंडामुंडा से राउरकेला की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक के-केबिन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते अप लाइन पर मालगाड़ी वहीं रुक गई और रेल यातायात ठप हो गया।

रेल अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग तथा कैरिज एंड वैगन (C&W) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को पटरी पर लाने और रेल परिचालन बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

नए साल का पहला हादसा
नए साल में बंडामुंडा रेलखंड का यह पहला रेल हादसा बताया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेलवे की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रैक बहाली के बाद ही अप लाइन पर यातायात सामान्य होने की संभावना है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों या विलंब का सामना करना पड़ सकता है।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण