कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक: मोदी सरकार ने बदले सरकारी भवनों के नाम, 8 राज्यों ने किया अमल

कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक: मोदी सरकार ने बदले सरकारी भवनों के नाम, 8 राज्यों ने किया अमल

नई दिल्ली: देश के प्रशासनिक ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नाम में परिवर्तन कर दिया है। अब पीएमओ को ‘सेवा तीर्थ’ नाम से जाना जाएगा। यही नहीं, केंद्रीय सचिवालय का नाम भी बदला गया है, यह अब ‘कर्तव्य भवन’ कहलाएगा। नाम बदलने की यह कवायद केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रही। केंद्र ने देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ करने का भी ऐलान किया है। इससे पहले ही दिल्ली में राजपथ को कर्तव्य पथ और प्रधानमंत्री आवास को लोक कल्याण मार्ग किया जा चुका है।

8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश ने लागू किया बदलाव
गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद देश के कई राज्यों ने अपने राजभवनों से ‘राज’ शब्द हटाना शुरू कर दिया है। अब तक उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवनों का नाम लोकभवन कर चुके हैं। लद्दाख ने भी ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया है। सूची में अब राजस्थान भी जुड़ गया है, जिसने आधिकारिक रूप से बदलाव का एलान कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने कहा—राजभवन नाम औपनिवेशिक सोच का प्रतीक
राज्यों के राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को भेजे गए एक पत्र में गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि ‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। पिछले साल हुई राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस में यह सुझाव आया था कि इन भवनों को लोक-उन्मुख नाम दिए जाएं, जो लोकतंत्र और जनता की भावना को दर्शाएं। इसी क्रम में मंत्रालय ने सुझाव दिया कि आधिकारिक उपयोग में राज्यपाल और उपराज्यपाल के कार्यालयों को ‘लोकभवन’ और ‘लोक निवास’ नाम से संबोधित किया जाए।

Read More Flydubai FZ1073 में अचानक मचा कोहराम, कैप्टन पर हमला; 14 हजार फीट नीचे आया विमान, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा

औपनिवेशिक मानसिकता के प्रतीकों को मिटाने की दिशा में मोदी सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी अभियान के तहत पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया, फिर सरकारी वेबसाइटों पर हिंदी को प्राथमिक भाषा के रूप में प्रमुख स्थान दिया गया। इसके अलावा बीटिंग द रिट्रीट समारोह से 'Abide With Me' जैसी इंग्लिश धुनों को हटाकर भारतीयता पर आधारित संगीत को शामिल किया गया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सचिवालय और देशभर के राजभवनों के नामों में किए गए बदलाव इस डिकॉलोनाइजेशन प्रक्रिया को और आगे बढ़ाते हुए प्रशासनिक पहचान को अधिक भारतीय स्वरूप देने की दिशा में सरकार की निरंतर कोशिश को दर्शाते हैं।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार