ग्वालियर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 19 युवतियां गिरफ्तार, लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड फरार

ग्वालियर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 19 युवतियां गिरफ्तार, लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड फरार

ग्वालियर। शहर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले दो फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटरों का क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कॉल सेंटर के माध्यम से कुंवारे युवकों को मॉडलिंग फोटो दिखाकर शादी का झांसा दिया जाता था और क्यूआर कोड के जरिए लाखों रुपए की ठगी की जाती थी। इस कार्रवाई में 19 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है।

मयूर नगर में 12 युवतियां गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और थाटीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मयूर नगर के मयूर प्लाजा के पीछे स्थित मकान में दबिश दी। यहां फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। मौके पर 20 से 25 वर्ष की उम्र की 12 युवतियां शादी का झांसा देकर युवाओं से ठगी कर रही थीं। कॉल सेंटर का संचालन राखी गौड़ (24) कर रही थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।2_1766471544

ज्योतिनगर में दूसरा कॉल सेंटर, 7 युवतियां पकड़ी गईं
पहले कॉल सेंटर की कार्रवाई के बाद पता चला कि तिलेश्वर पटेल का दूसरा कॉल सेंटर ज्योतिनगर में संचालित हो रहा था। यहां 7 युवतियां शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ले रही थीं। इस कॉल सेंटर का संचालन सीता उर्फ शीतल चौहान (26) कर रही थी।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

गिरोह का तरीका
जांच में सामने आया है कि फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। फिर उन्हें मॉडलिंग फोटो दिखाकर “परफेक्ट मैच” का भरोसा दिलाया जाता था। कॉल सेंटर की युवतियां उसी फोटो वाली लड़कियों के नाम से कॉल करतीं और भावनात्मक बातचीत के जरिए क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवा लेती थीं। रकम मिलने के बाद मोबाइल बंद कर दिया जाता और संपर्क टूट जाता था।3_1766471507

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

मास्टरमाइंड फरार
पुलिस के अनुसार, दोनों कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड तिलेश्वर पटेल है, जिसकी तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि कॉल सेंटर की युवतियों को साधारण मोबाइल दिए जाते थे, जिनमें सोशल मीडिया ऐप्स सक्रिय नहीं रहते थे। ठगी के बाद मोबाइल और सिम कार्ड मास्टरमाइंड और संचालक के नाम पर बंद कर दिए जाते थे।

लाखों की ठगी
पुलिस के अनुसार, दोनों कॉल सेंटरों से अब तक करीब 1500 लोगों से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की जा चुकी है। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने कितने लोगों को ठगा और कुल कितनी रकम का धोखाधड़ी हुई है। इस कार्रवाई ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की पोल खोल दी है और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच