फर्जी डिग्री घोटाला: यूनिवर्सिटी चांसलर की 20.28 करोड़ की संपत्ति ED ने की कुर्क, दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त

फर्जी डिग्री घोटाला: यूनिवर्सिटी चांसलर की 20.28 करोड़ की संपत्ति ED ने की कुर्क, दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त

शिलांग की सीएमजे यूनिवर्सिटी के चांसलर चंद्रमोहन झा की 20.28 करोड़ की संपत्ति ED ने फर्जी डिग्री घोटाले में कुर्क की। दिल्ली की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस जब्त, सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय को किया भंग।

शिलांग: केंद्रीय एजेंसी ED ने पैसे लेकर फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में शिलांग में एक यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति यानी चांसलर और उनके परिवार के सदस्यों की करीब 20.28 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर कुर्क की है। ईडी की ओर से जारी विज्ञप्ति में एक अधिकारी ने बताया कि इन संपत्तियों में नई दिल्ली में 19.28 करोड़ रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां और बैंक बैलेंस के रूप में एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है, जिन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है।

इससे पहले शिलांग में ईडी उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने तीन जुलाई को एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, जिसमें पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत सीएमजे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चंद्रमोहन झा और उनके परिवार के सदस्यों की 20.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की बात कही गयी थी। ईडी ने बयान में कहा है कि ये अचल संपत्तियां 2013 और 2022 के बीच खरीदी गईं, जबकि बैंक बैलेंस को छिपाने के प्रयास में 16 दिसंबर, 2024 को धोखाधड़ी से उनके परिवार के एक सदस्य को हस्तांतरित कर दिया गया।

IAS अधिकारी ने दर्ज कराई थी शिकायत ईडी ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स शिलांग जिले के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) पुलिस थाने में सीएमजे विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर जाँच शुरू की थी। यह शिकायत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी एमएस राव ने राज्य के तत्कालीन राज्यपाल आरएस मूशाहरी के निर्देश पर दर्ज की थी, जो सीएमजे विश्वविद्यालय के अतिथि (विजिटर) थे।

Read More बिहार की राजनीति में नया अध्याय: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू किया जॉइन, बड़ी भूमिका की चर्चा

ईडी ने कहा, “सीआईडी द्वारा मामले की जांच में विश्वविद्यालय से संबंधित कई अनियमितताओं का पता चला, जिनमें डिग्रियां बेचना भी शामिल था। लेकिन मामला सिर्फ इतना ही नहीं था जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के हितधारकों ने अनुमानित 83 करोड़ रुपये की आपराधिक आय अर्जित की थी।”

Read More भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा

दिसंबर 2024 में तीन दिनों तक चली थी तलाशी इससे पहले 31 मार्च 2017, 30 नवंबर 2021 और 11 जुलाई 2024 को अनंतिम कुर्की आदेश पारित किए गए और कुलाधिपति झा और उनके परिवार के सदस्यों के कब्जे में क्रमशः 27.66 करोड़ रुपये, 13.54 करोड़ रुपये और 7.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी थी। कुलाधिपति झा के विभिन्न परिसरों में अवैध आय के स्रोत का पता लगाने के लिए दिसंबर 2024 में तीन दिनों तक की गई तलाशी के बाद 1.15 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस भी ज़ब्त किया गया था।

SC ने यूनिवर्सिटी कर दी थी भंग इस वर्ष फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने सीएमजे विश्वविद्यालय को उसके ‘कुप्रबंधन, कुप्रशासन, अनुशासनहीनता और धोखाधड़ी के इरादे’ के कारण भंग करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद मेघालय सरकार ने शिक्षा संयुक्त सचिव डी. लिंगदोह को सीएमजे विश्वविद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया ताकि राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित तरीके से विश्वविद्यालय को बंद किया जा सके। सीएमजे विश्वविद्यालय ने 2010 से 2013 के बीच करीब 20570 फर्जी डिग्रियां प्रदान की थी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़