गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में बिजली गुल, डॉक्टर मोबाइल टॉर्च में कर रहे मरीजों का इलाज

गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में बिजली गुल, डॉक्टर मोबाइल टॉर्च में कर रहे मरीजों का इलाज

गोपालगंज: बिहार का गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल इन दिनों खुद बीमार नजर आ रहा है। अस्पताल में बड़े और आलीशान भवन के साथ महंगी और आधुनिक मशीनें तो लगाई गई हैं, लेकिन बिजली की स्थायी व्यवस्था अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। यही कारण है कि अस्पताल में आए दिन बत्ती गुल हो जाती है और डॉक्टरों को अंधेरे में मरीजों का इलाज करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अस्पताल का हाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी सामने आया है।

वीडियो में दिखी भयावह स्थिति
अस्पताल से सामने आए तस्वीर में दिख रहा है कि कई मंजिला भवन में बिजली चली जाने के कारण डॉक्टर और मरीज अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मरीज और उनके परिजन इस स्थिति से काफी परेशान हैं।adrbghns_gopalganj-model-hospital_625x300_22_December_25

बिजली गुल, मरीज परेशान
तस्वीर में स्पष्ट है कि अस्पताल के इस आलीशान भवन में कई घंटे तक बिजली चली गई थी। यह घटना सप्ताह में दूसरी बार हुई, जब बिजली की समस्या के कारण अस्पताल का सारा काम ठप हो गया और मरीज व उनके परिजन घंटों परेशान रहे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और बच्चों के वार्ड में उस समय कई मरीज भर्ती थे। अस्पताल में जनरेटर कनेक्शन का अभाव और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय तक अंधेरा बना रहा।vc3nnlsg_gif_625x300_22_December_25

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज
एक मरीज के परिजन इरफान अली गुड्डू ने बताया कि गंभीर बीमारी के चलते जब वे अपने परिजन को अस्पताल लाए, तो वहां बिजली नहीं थी। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पर्ची लिखते और इंजेक्शन लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि अस्पताल करोड़ों की लागत से बनाया गया है, लेकिन बिजली की नियमित आपूर्ति न होने के कारण मरीजों और डॉक्टरों को रोज़ाना परेशानी उठानी पड़ती है। एक अन्य मरीज के परिजन बसंत सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही बिजली चली गई। टेक्नीशियन बिजली ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बार-बार बिजली कटने से डॉक्टरों को इलाज मोबाइल टॉर्च में ही करना पड़ा।qdos5aic_gopalganj-model-hospital_625x300_22_December_25

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल खुद बीमार
चौंकाने वाली बात यह है कि यह मॉडल अस्पताल बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के गृह जिले में स्थित है। आलीशान भवन और महंगी मशीनों के बावजूद, मरीजों और डॉक्टरों के लिए यह अस्पताल खुद इलाज का मोहताज बन गया है। गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल की यह हकीकत प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों की ओर भी इशारा करती है। जबकि यह अस्पताल दूसरों का इलाज करने के लिए बनाया गया था, अब इसकी अपनी व्यवस्था को सुधारने की सख्त जरूरत है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच