2200 बांग्लादेशी घुसपैठियों का दिल्ली से डिपोर्ट, गृह मंत्रालय की सख्ती ने मचाई हलचल

2200 बांग्लादेशी घुसपैठियों का दिल्ली से डिपोर्ट, गृह मंत्रालय की सख्ती ने मचाई हलचल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ गृह मंत्रालय की सख्त कार्रवाई से शहर में हलचल मच गई। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में करीब 2200 अवैध घुसपैठियों की पहचान की और उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। यह आंकड़ा पिछले कई वर्षों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी घुसपैठिए बांग्लादेशी थे, जिन्होंने जाली दस्तावेजों के सहारे अवैध तरीके से दिल्ली में प्रवेश किया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बस गए थे।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर कार्रवाई
इस अभियान की शुरुआत गृह मंत्रालय के स्पष्ट आदेश के बाद हुई। पुलिस ने घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया और लगातार कई महीनों की जांच के दौरान अवैध घुसपैठियों की पहचान की। जांच में यह भी सामने आया कि भारत में बैठे कुछ लोगों ने इन घुसपैठियों के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए थे।

पिछले सालों के आंकड़ों से तुलना
दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2024 में केवल 14 घुसपैठिए पकड़े गए थे, जबकि 2023 में यह आंकड़ा और कम रहा था। 2022 में 50 घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया था। लेकिन साल 2025 में यह संख्या 2200 तक पहुंच गई, जो पिछले तीन सालों में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले सालों में अभियान में गंभीरता नहीं दिखाई गई थी, लेकिन गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को तेज किया गया।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

यह अभियान न केवल अवैध घुसपैठियों को पकड़ने में सफल रहा है, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध निवासियों पर नजर रखने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हुआ है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच