नींद में आया मौत का झटका: अफगानिस्तान में आधी रात को भूकंप से हाहाकार, 622 की जान गई, 1500 से ज्यादा घायल

नींद में आया मौत का झटका: अफगानिस्तान में आधी रात को भूकंप से हाहाकार, 622 की जान गई, 1500 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली: जब दुनिया सो रही थी, तब अफगानिस्तान की रात मातम में बदल रही थी। रात 11:47 बजे आए इस 6.0 तीव्रता के भूकंप ने नंगरहार प्रांत को हिला दिया। किसी के सिर से छत छिन गई, किसी की गोद सूनी हो गई। भूकंप इतना भीषण था कि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पूर्वी प्रांत नंगरहार में अब तक 622 लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है. 

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया.

7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तेज़ झटके भी आए. तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या काफ़ी कम, लगभग 1,500 बताई थी. यह हाल के दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी.

Read More चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश

बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है. यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है. ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

Read More सूरजपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या

Latest News

पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश