साइबर अपराधियों ने भारतीय मूल CEO से मांगी करोड़ों की फिरौती

साइबर अपराधियों ने भारतीय मूल CEO से मांगी करोड़ों की फिरौती

नई दिल्ली: सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई स्टार्टअप Giga के सीईओ और भारतीय मूल के उद्यमी वरुण वुम्मादी साइबर अपराधियों का शिकार हुए हैं। कथित तौर पर अपराधियों ने कंपनी का संवेदनशील डेटा चुराया और 3 मिलियन डॉलर (लगभग 26 करोड़ रुपये) की फिरौती की मांग की। वरुण वुम्मादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो चुराए गए डेटा को सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।

वरुण वुम्मादी ने कहा "हमारे संवेदनशील डेटा को लेकर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों ने एक अज्ञात क्रिप्टो वॉलेट में 3 मिलियन डॉलर भेजने की मांग की है।

पूर्व कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप
कंपनी के कई पूर्व कर्मचारियों ने Giga पर राजस्व आंकड़ों में हेरफेर, फॉर्च्यून 500 कंपनियों को रिश्वत देने और कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, कर्मचारियों को लगातार 12 घंटे काम करना पड़ता था और वेतन समय पर नहीं मिलता था।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

CEO का बयान
वरुण वुम्मादी ने सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह डेटा कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जानकारी जांच एजेंसियों को दे दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

IIT खड़गपुर से स्टार्टअप तक
वरुण वुम्मादी और उनकी सह-संस्थापक ईशा मणिदीप ने 2023 में IIT खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की। दोनों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से आकर्षक नौकरी के ऑफर मिले थे—ईशा को 1,50,000 डॉलर और वरुण को स्टैनफोर्ड से पीएचडी के साथ 5,25,000 डॉलर का क्वांट ट्रेडर ऑफर। लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकराकर अपना स्टार्टअप Giga शुरू करने और पूरी ऊर्जा अपने उद्यम पर लगाने का निर्णय लिया। यह मामला साइबर सुरक्षा और एआई स्टार्टअप्स के लिए गंभीर चेतावनी है, क्योंकि डेटा सुरक्षा की संवेदनशीलता और साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच