असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त

नई दिल्ली। असम पुलिस ने ज्योतिका कलिता नामक महिला को विदेशी फंड और पाकिस्तानी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर संदिग्ध विदेशी वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह है। पुलिस के अनुसार, उसकी शादी दुबई में एक पाकिस्तानी नागरिक रमजान मुहम्मद से हुई थी।

ज्योतिका कलिता को 5 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच के दौरान उसके नाम से जुड़े 17 बैंक खातों में विदेशी फंड के बड़े लेन-देन के सबूत मिले। अधिकारियों ने 44 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ज्योतिका दुबई में व्यापारिक कार्य के बहाने यात्रा करती थी और गुप्त रूप से शादी कर विदेशी फंडिंग के नेटवर्क में शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह मॉरीशस, नेपाल और बांग्लादेश में ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी संलिप्त रही और उसके ब्रिटेन व मध्य पूर्व स्थित पाकिस्तानी एजेंटों के साथ सीधे संपर्क थे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और ज्योतिका कलिता से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटा रही है।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार