बकरीद से पहले मुंबई में हाई वोल्टेज ड्रामा! सोसाइटी में बकरियों को लेकर बढ़ा तनाव, भारी पुलिस तैनात

बकरीद से पहले मुंबई में हाई वोल्टेज ड्रामा! सोसाइटी में बकरियों को लेकर बढ़ा तनाव, भारी पुलिस तैनात

मुंबई: मुंबई के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक हाउसिंग सोसाइटी परिसर में बड़ी संख्या में बकरियां लाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। पूनम क्लस्टर हाउसिंग सोसाइटी में बकरियों को रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते प्रदर्शन और नारेबाजी तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों का कहना था कि कुर्बानी और उससे जुड़ी गतिविधियां केवल प्रशासन द्वारा तय स्थानों पर ही होनी चाहिए, न कि रिहायशी परिसरों में। विरोध के बीच मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) ने कार्रवाई करते हुए सोसाइटी परिसर से लगभग 40 से 50 बकरियों को हटाकर नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

तनाव उस समय और बढ़ गया जब कुछ लोगों ने विरोध स्वरूप सोसाइटी के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं का पालन तय नियमों और निर्धारित स्थानों पर ही होना चाहिए। स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने भी कहा कि किसी भी समुदाय को त्योहार मनाने का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरे लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

इस पूरे विवाद में मंगलवार को नया मोड़ तब आया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर विरोध के प्रतीक के रूप में एक सूअर के बच्चे को परिसर में लाने की कोशिश की। मौके से सामने आए वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को उस सूअर के बच्चे को उठाकर तेजी से हटाते हुए देखा गया। इस घटना ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘वराह पूजा’ से जोड़ने की बात कही, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

बकरीद को देखते हुए अब मीरा रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर महानगरों की हाउसिंग सोसाइटियों में धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना