आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्र का अपहरण कर की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर पीटा, VIDEO वायरल, 6 हिरासत में

आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्र का अपहरण कर की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर पीटा, VIDEO वायरल, 6 हिरासत में

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने स्कूल जा रहे छात्र को रास्ते से जबरन अपने साथ ले जाकर सुनसान स्थान पर कपड़े उतरवाए और लात-घूंसों तथा थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र के साथ लगातार मारपीट की जाती दिखाई दे रही है। मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं।

स्कूल जाते समय रास्ते से उठाया
जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। लगभग दोपहर 12 बजे, सेजेस स्कूल के पास चार मोटरसाइकिलों पर सवार आठ से नौ युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन अपने साथ ले गए। आरोपी छात्र को शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

कपड़े उतरवाकर पीटा, पैसे और बाइक की चाबी छीनी
परिजनों का आरोप है कि युवकों ने छात्र को अर्धनग्न कर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। वायरल वीडियो में एक युवक उसे कई बार मुक्के और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। आरोपियों ने उससे पैसे और बाइक की चाबी भी छीन ली। घटना के बाद छात्र किसी तरह शाम करीब चार बजे घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। बाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

मारपीट की वजह अभी साफ नहीं
वायरल वीडियो में किसी का फोन नंबर लेने को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन छात्र को अगवा कर मारपीट करने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

छह हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग हैं। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच