आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची यात्री की जान: राजनांदगांव स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा टला

आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची यात्री की जान: राजनांदगांव स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा टला

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ने बिना देर किए दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

ऑपरेशन 'जीवन रक्षा' के तहत बचाई जान
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर चेतन दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई।

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन
रेलवे के मुताबिक, 8 जुलाई को ट्रेन संख्या 12101 के निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन ने स्टेशन से रवाना होना शुरू किया, एक यात्री ने चलती ट्रेन में दोबारा चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने दौड़कर यात्री को पकड़ लिया और सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

झारसुगुड़ा जा रहा था यात्री
पूछताछ में यात्री ने अपना नाम बृजेश सकुनिया (52 वर्ष) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) बताया। उन्होंने जानकारी दी कि वे गोंदिया जंक्शन से झारसुगुड़ा जा रहे थे। राजनांदगांव स्टेशन पर किसी कारणवश उतरने के बाद ट्रेन चलने लगी तो जल्दबाजी में दोबारा चढ़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान यह हादसा होते-होते बचा।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच