दो बड़ी टेक कंपनियों की दोस्ती में आई दरार , ChatGPT पर APPLE ने ठोका मुकदमा

 दो बड़ी टेक कंपनियों की दोस्ती में आई दरार , ChatGPT पर  APPLE  ने ठोका मुकदमा

डेस्क :  विश्व की दो बड़ी टेक कंपनियों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही हैं । एप्पल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिग्गज कंपनी ओपनएआई  के खिलाफ बड़ा मुकदमा दायर कर दिया है। ओपनएआई पर आरोप है कि उसने आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के बेहद गोपनीय ट्रेड सीक्रेट्स को चुराने के लिए सुनियोजित अभियान चला रही है। यह मुकदमा कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित एक फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है। इस केस से दोनों कंपनियों की  दोस्ती में दरार आ गई हैं l इन्होंने 2024 में एप्पल के प्रोडक्ट्स में चैटजीपीटी को शामिल करने के लिए हाथ मिलाया था।

विश्वसनीय सहयोगी रहे एप्पल और ओपनएआई के रिश्ते ख़राब होने लगे हैं। जहाँ एप्पल ने सीक्रेट्स चोरी का मुकदमा किया है तो वहीं मई में यह रिपोर्ट आई थी कि ओपनएआई खुद एप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा। ओपनएआई का आरोप था कि एप्पल ने अपने डिवाइसों में चैटजीपीटी के इंटीग्रेशन को ठीक से प्रमोट नहीं किया। अब एप्पल ने 41 पन्नों के शिकायत पत्र में ओपनएआई के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर से टेक्निकल स्टाफ तक पर एप्पल की खुफिया जानकारी और सीक्रेट्स को निकालने का गंभीर इल्ज़ाम लगा दिया है।

एप्पल ने शिकायत में दावा किया है कि ओपनएआई ने उसके 400 पूर्व कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा है। इस पूरे खेल के पीछे एप्पल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट टैंग यू तान का हाथ बताया जा रहा, जो अब ओपनएआई के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर हैं। तान ने ओपनएआई के जॉब इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से एप्पल के बिना लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स के गुप्त कोडनेम का इस्तेमाल किया। इंटरव्यू देने आने वाले एप्पल के कर्मचारियों से शो एंड टेल सेशन के नाम पर फिजिकल कंपोनेंट्स जैसे- सर्किट बोर्ड और बैटरियां तक साथ लाने को कहा गया, जिससे वो उनके सीक्रेट्स को समझ सके।

Read More Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू

इस मुकदमे के कारण ओपनएआई को आगे कई कठिनियो का सामना करना पढ़ सकता हैं l 2 बिलियन की वैल्यूएशन वाली यह कंपनी बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी में थी। निवेशकों से 0 बिलियन से ज्यादा जुटाने वाली ओपनएआई के लिए कंज्यूमर हार्डवेयर मार्केट में कदम रखना ग्रोथ का बहुत बड़ा मौका था। उस मौके पर अब एप्पल ने ब्रेक लगाया है। एप्पल ने कोर्ट से मुआवजे की मांग की है। साथ ही ओपनएआई पर उसकी गोपनीय जानकारियों के इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक लगाने की अपील की है।

Read More Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना

एप्पल ने पूरे मामले को सिर्फ आइसबर्ग की नोक यानी बड़ी साजिश की छोटी-सी शुरुआत बताया है। एप्पल का कहना है कि ओपनएआई का नया हार्डवेयर बिजनेस अवैध रूप से चुराए गए सीक्रेट्स की खोखली बुनियाद पर टिका है। दूसरी ओर ओपनएआई के प्रवक्ता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी कंपनी को दूसरी कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। ओपनएआई का ध्यान सिर्फ ऐसी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी बनाने पर है, जो दुनिया के लोगों को सशक्त बना सके।

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच