छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले : पूर्व आबकारी सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका स्पेशल न्यायालय ने किया निरस्त

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले : पूर्व आबकारी सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका स्पेशल न्यायालय ने किया निरस्त रायपुर : छत्तीसगढ़ में करीब 2 हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला में मामले में पूर्व आबकारी सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई विशेष न्यायाधीश ईडी अजय सिंह राजपूत ने उनकी […]

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले : पूर्व आबकारी सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका स्पेशल न्यायालय ने किया निरस्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ में करीब 2 हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला में मामले में पूर्व आबकारी सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई विशेष न्यायाधीश ईडी अजय सिंह राजपूत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। ईडी निरंजन दास से दो हजार करोड़ के लिकर स्कैम को लेकर पूछताछ करना चाहती है।

इस मामले मेंं ईडी ने विशेष सचिव आबकारी एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुका है। करीब 6 दिनों से ईडी की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी पूर्व सचिव ने विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अपील की थी। दो बार अपना फैसला टालने के बाद आज बुधवार को न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है।

Read More RAIPUR: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे का कहर, युवक के चेहरे पर लगे 34 टांके

बताते हैं कि ईडी ने आबकारी के कथित 2000 करोड़ के घोटाले के मामले पर आईएएस निरंजन दास से भी पूछताछ की थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था । इस बीच उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और उन्हें पहले मुंबई फिर दिल्ली वेदांत में भर्ती करना पड़ा था। इस दौरान ईडी ने अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह उर्फ़ पप्पू ढिल्लन, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को गिर।्तार कर लिया था लेकिन, अब तक निरंजन दास की गिरफ़्तारी नहीं की गई थी।

Read More गरियाबंद अश्लील डांस केस: जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, एसडीएम पर गिरी गाज, इधर डांसर गिरफ्तार

अपनी गिरफ़्तारी के लिए ही निरंजन दास अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन में अस्वस्थ्यता और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों के आधार पर विशेष न्यायाधीश से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज