कोरबा की शराब दुकानों में 'शॉर्टेज' का खेल, अवैध अहातों का 'खुल्ला राज'! प्लेसमेंट कर्मी घेरे में

कोरबा। कोरबा जिले की सरकारी शराब दुकानों में इन दिनों अजीब खेल चल रहा है। कहीं शराब की 'शॉर्टेज' है, तो कहीं दुकानों के आसपास अवैध अहातों का 'खुल्ला राज' चल रहा है। इस पूरे मामले में प्लेसमेंट कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिससे आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज आशा सिंह ने इस गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब की कमी (शॉर्टेज) की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस 'शॉर्टेज' के चलते आबकारी विभाग को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ दोषी कर्मचारियों को तो तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है, लेकिन प्लेसमेंट कर्मियों के मामले में आबकारी विभाग सीधा हस्तक्षेप नहीं कर सकता, क्योंकि उनकी नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हुई है। सुश्री सिंह ने साफ कहा कि इन कर्मियों की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्लेसमेंट एजेंसी की है।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब प्लेसमेंट कर्मियों ने चौंकाने वाला आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें धमकाकर जबरन पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया जाता था। अब यह जांच का विषय है कि यह 'धमकी' कौन दे रहा था और इस जबरन वसूली का 'शॉर्टेज' से क्या कनेक्शन है।

Read More सीएसपीडीसीएल में बड़ा खेल: बिना काम किए ही 120 कर्मचारियों का वेतन भुगतान तय, तीन दिन पहले ही रोस्टर चार्ट मंजूर

उधर, कटघोरा में अंग्रेजी और देसी शराब दुकानों के आसपास अवैध अहातों और चखना सेंटरों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। आबकारी विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। जबकि जिले में शराब दुकान अहातों का ठेका करोड़ों रुपए में दिया गया है, जिससे सरकार को अच्छा खासा राजस्व मिलता है। सवाल यह है कि जब वैध ठेके मौजूद हैं, तो इन अवैध अहातों का कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? क्या आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी इनकी अनदेखी कर रहे हैं?

Read More Infinix Note Edge 5G की सेल हो गई शुरू, हाथों-हाथ मिलेगी 1000 रुपए की छूट

असिस्टेंट कमिश्नर आशा सिंह ने जरूर अवैध अहातों पर कार्रवाई के लिए अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नए अहातों के संचालन के लिए प्रक्रिया जारी है और कई समूहों ने इसके लिए आवेदन भी किए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब तक पुराने अवैध अहातों पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, नए नियम कितने प्रभावी होंगे?

कोरबा की शराब दुकानों में 'शॉर्टेज' और अवैध अहातों का यह घालमेल कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका