Vastu Tips For Office: तरक्की में बाधा बनती हैं ऑफिस की डेस्क पर रखी ये चीजें, जानें क्या न रखें साथ

Vastu Tips For Office: तरक्की में बाधा बनती हैं ऑफिस की डेस्क पर रखी ये चीजें, जानें क्या न रखें साथ

Vastu Tips For Office Desk: हर व्यक्ति चाहता है कि उसको उसके काम में सफलता प्राप्त हो, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम या तरक्की नहीं मिलती, जिससे मन निराश हो जाता है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऑफिस केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि व्यक्ति की प्रोफेशनल एनर्जी और प्रोडक्टिविटी का केंद्र होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर अगर कुछ चीजें रखी हैं, तो तरक्की, धन लाभ और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है. ऐसे में आइए वास्तु के हिसाब से जानते हैं कि ऑफिस की डेस्क पर कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए?

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें

जूठे बरतन या बचा हुआ खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर भोजन के जूठे बर्तन और बचा हुआ खाना बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना वास्तु और स्वच्छता दोनों ही लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है. डेस्क पर जूठे कप, प्लेट्स या बचा हुआ खाना रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. आसपास की ऊर्जा को अशुद्ध होती है. काम में मन नहीं लग पाता. सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

Read More Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें

हिंसक तस्वीरें
ऑफिस डेस्क पर किसी भी तरह की हिंसक तस्वीरें, जंगली जानवरों की आक्रामक मूर्तियां, या युद्ध से संबंधित कोई भी शोपीस नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक विचार पैदा होते हैं. तनाव बढ़ता है. सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं.

Read More Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास

सूखे या मुरझाए फूल पौधे
ऑफिस डेस्क पर सूखे या मुरझाए फूल पौधे कभी नहीं रखने चाहिए. सूखे या मुरझाए हुए फूल और पौधों को नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है. ऐसा करने से उर्जा सूखती है और मन में निराशा उत्पन्न होती है.

पुराने और उपयोग न होने वाले दस्तावेज
ऑफिस डेस्क पर पूराने बिल, रद्दी कागज या ऐसे दस्तावेज नहीं रखने चाहिए, जिनका उपयोग न किया जाता हो. ऐसी चीजों से करियर में ठहराव आता है. इतना ही नहीं नए अवसर भी रुकते हैं.

टूटी या फटी वस्तुएं
टूटी या फटी हुई चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, इसलिए ऑफिस की डेस्क पर टूटा पेन, कोई शोपीस हो या कंप्यूटर का टूटा माउस या अन्य कोई भी टूटी और फटी चीज नहीं रखनी चाहिए. इससे काम में बाधाएं आती हैं. आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच