Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी पर भूल से भी न करें ये गलती, दुर्भाग्य से भर जाएगा जीवन

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी पर भूल से भी न करें ये गलती, दुर्भाग्य से भर जाएगा जीवन

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह पावन तिथि 14 जनवरी, 2026 को पड़ रही है। इस एकादशी का नाम 'षटतिला' इसलिए है, क्योंकि इस दिन तिल का छह तरीकों से उपयोग (स्नान, उबटन, तर्पण, दान, भोजन और आहुति) किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत (Shattila Ekadashi 2026) करने से व्यक्ति को सोना दान करने के समान पुण्य फल मिलता है और उसके अनजाने में किए गए पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

हालांकि, इस दिन कुछ वर्जित कामों को करने से न केवल व्रत का फल निष्फल हो जाता है, बल्कि जीवन में दरिद्रता और दुर्भाग्य का आगमन भी हो सकता है। आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

षटतिला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम

Read More Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें

चावल का सेवन
एकादशी के दिन चावल खाना शास्त्रों में वर्जित है। माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने वाला व्यक्ति अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेना पड़ता है। षटतिला एकादशी पर विशेष रूप से अनाज और चावल से दूर रहना चाहिए।

Read More Navratri 2026: हाथी से आएंगी मां दुर्गा, लेकिन किस वाहन से होगी विदाई? जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता

तिल का उपयोग न करना
इस एकादशी पर तिल का दान और पूजा में तिल का उपयोग जरूर करना चाहिए। जो जातक ऐसा नहीं करते उनके व्रत का फल अधूरा माना जाता है।

तुलसी के पत्ते तोड़ना
भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना महापाप माना गया है। अगर पूजा के लिए तुलसी के पत्तों की जरूरत है, तो उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

तामसिक भोजन 
षटतिला एकादशी के दिन तामसिक चीजों का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती है। इस दिन मन और शरीर दोनों पवित्र रखना चाहिए।

विवाद
अक्सर लोग व्रत तो रखते हैं, लेकिन इस दौरान दूसरों की निंदा भी करते हैं। कहा जाता है कि एकादशी पर तामसिक विचार लाने से व्रत का शुभ फल खत्म होता है। विशेषकर इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए।

दुर्भाग्य दूर करने के लिए क्या करें?
तिल का दान: सामर्थ्य अनुसार तिल और गुड़ का दान करें।
ब्रह्मचर्य का पालन: एकादशी में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
विष्णु सहस्रनाम: इस दिन भगवान विष्णु के सहस्रनामों का पाठ करने से कुंडली के अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण