Ann Khane Ke Niyam: इन मौकों पर अन्न खाना माना जाता है अशुभ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम

Ann Khane Ke Niyam: इन मौकों पर अन्न खाना माना जाता है अशुभ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम

सनातन धर्म में भोजन को केवल शरीर का आहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता और धार्मिक नियमों से भी जोड़ा गया है। धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसे विशेष अवसर बताए गए हैं, जब अन्न ग्रहण करना वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जबकि अनदेखी करने पर दोष लग सकता है। खासतौर पर व्रत और उपवास के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता और कई व्रतों में निर्जला उपवास का भी विधान बताया गया है।

ग्रहण काल में अन्न सेवन वर्जित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसी कारण ग्रहण काल में भोजन करना अशुभ माना जाता है। हालांकि बुजुर्गों, बीमार लोगों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस नियम में छूट दी जाती है।

एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें अन्न सेवन
Ekadashi के दिन अन्न ग्रहण करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अन्न खाने से व्रत का पुण्य नष्ट हो सकता है। इसलिए श्रद्धालु इस दिन फलाहार या व्रत नियमों के अनुसार भोजन करते हैं।

Read More बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पेश करेंगे वीआईपी सादगी की मिसाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक मंडप में तरूणा संग लेंगे सात फेरे

कन्यादान के संकल्प के बाद न करें भोजन
हिंदू विवाह में कन्यादान को सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, कन्यादान का संकल्प लेने के बाद यह धार्मिक कार्य पूरा होने तक अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता।

Read More Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा पर बन रहे रवि और शिव योग, जानें चंद्र देव को अर्घ्य देने का शुभ समय

संत और ब्राह्मण भोज से पहले भोजन करना अशुभ
अगर किसी ब्राह्मण या संत को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया हो, तो उनके भोजन करने से पहले स्वयं अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पहले अतिथि और संत का सत्कार करना शुभ माना जाता है।

शोक और अंतिम समय में संयम का महत्व
घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर या किसी के अंतिम समय में धर्म शास्त्र संयम और शोक पालन की बात करते हैं। ऐसे समय में अन्न ग्रहण करने से बचने की परंपरा कई जगहों पर निभाई जाती है।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रीय परंपराओं पर आधारित है। अलग-अलग परंपराओं और मान्यताओं में नियम भिन्न हो सकते हैं।

Latest News

खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा
BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका
Honor Win Turbo: 10000mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन
Smoking Addiction: लोग चाहकर भी क्यों नहीं छोड़ पाते सिगरेट? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की खुली पोल राजधानी की सड़कों पर गैंगवार और पुलिस के हाथ खाली
गांजा और शराब माफिया की बौखलाहट नशे के खिलाफ सख्त टीआई को बदनाम करने में जुटा सिंडिकेट जिले में सात निरीक्षकों का तबादला
Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा पर बन रहे रवि और शिव योग, जानें चंद्र देव को अर्घ्य देने का शुभ समय
सुशासन तिहार वनांचल के 16 गांवों तक पहुंचा प्रशासन का अमला एक ही दिन में मिले 1521 आवेदन हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ
कोरबा में सुशासन शिविर में ही भ्रष्टाचार रिटायर्ड शिक्षक से चालीस हजार की घूस लेते शिक्षा विभाग का बाबू गिरफ्तार एसीबी ने बिछाया था जाल
धमतरी में रेत माफियाओं की शर्मनाक करतूत, अवैध उत्खनन से श्मशान घाट धंसा, बाहर आने लगे मानव कंकाल
खसरा सुधार के नाम पर 60 हजार की डिमांड, ACB ने तहसील कार्यालय में बिछाया जाल, लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार
बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: एक्सेल मोपेड में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 6 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार