Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम

Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम

सनातन धर्म में Puja और पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन शास्त्रों में पूजा के दौरान कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी बेहद आवश्यक माना गया है। अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या खड़े होकर पूजा करना सही है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ हमेशा बैठकर करना अधिक शुभ और फलदायी माना गया है।

खड़े होकर पूजा करना सही है या नहीं?
शास्त्रों के मुताबिक, घर में पूजा हमेशा आसन पर बैठकर करनी चाहिए। कई घरों में जगह की कमी के कारण मंदिर दीवार पर ऊंचाई पर बना दिया जाता है, जिससे लोग खड़े होकर पूजा करने लगते हैं। लेकिन धार्मिक नियमों के अनुसार पूजा करते समय बैठना शुभ माना गया है, पूजा करने वाला स्थान भगवान के आसन से ऊंचा नहीं होना चाहिए और अपना आसन देवी-देवताओं के आसन से ऊंचा रखना भी उचित नहीं माना जाता है। मान्यता है कि नियमों का पालन करके की गई पूजा अधिक फलदायी होती है।

आसन पर बैठकर पूजा क्यों मानी जाती है शुभ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान आसन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि आसन पर बैठकर पूजा करने से व्यक्ति की ऊर्जा भूमि तत्व से जुड़ी रहती है, जिससे मन शांत और स्थिर बना रहता है। शास्त्रों में पूजा करते समय आसन का उपयोग करना, पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना बहुत शुभ माना गया है।

Read More Tulsi Puja Rules: रविवार को भूलकर भी तुलसी जी पर न चढ़ाएं जल, वरना बढ़ सकती है घर की कलह

पूजन सामग्री रखने के नियम
पूजा के दौरान पूजन सामग्री को सही दिशा में रखना भी महत्वपूर्ण माना गया है।

Read More Nautapa 2026: बुध, शुक्र और केतु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

दाईं ओर रखें:

  • धूप
  • दीपक
  • घंटी
  • अगरबत्ती

बाईं ओर रखें:

  • फूल
  • फल
  • जल
  • शंख

मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य परंपराओं पर आधारित है। अलग-अलग मान्यताओं में नियम भिन्न हो सकते हैं।

Latest News

NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस
Ebola Virus Alert: तेज बुखार से लेकर ब्लीडिंग तक… जानें इबोला वायरस के खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके
Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम
उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
असम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ACS अधिकारी, छापों में मिला करोड़ों का कैश और निवेश का जाल
मां बम्लेश्वरी धाम में बैगा पूजा को लेकर फिर भड़का विवाद, किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में उबाल
गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह
Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हेडमिस्ट्रेस ने 'याद' से लिखे फिजिक्स के सवाल, CBI ने दिल्ली ले जाकर शुरू की पूछताछ
Fake Paneer Racket Exposed: केमिकल से तैयार हो रहा नकली पनीर, ढाबों से फाइव स्टार होटलों तक सप्लाई, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिहार में बड़ा सियासी भूचाल: लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन