बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पेश करेंगे वीआईपी सादगी की मिसाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक मंडप में तरूणा संग लेंगे सात फेरे

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पेश करेंगे वीआईपी सादगी की मिसाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक मंडप में तरूणा संग लेंगे सात फेरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बेमेतरा के भाजपा विधायक दीपेश साहू वीआईपी कल्चर को पीछे छोड़ते हुए सादगी की एक बेहद अनूठी मिसाल पेश करने जा रहे हैं वह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में आम जोड़ों के साथ अपनी जीवन संगिनी तरूणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे तरूणा धमधा क्षेत्र के विरोदा गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता वाहन चालक रह चुके हैं वर्तमान में उनका साधारण परिवार बेमेतरा में निवास करता है एक मौजूदा सत्ताधारी विधायक का सरकारी योजना के तहत गरीब परिवारों के साथ विवाह मंडप साझा करना राजनीति में सादगी समरसता और समाज में फिजूलखर्ची रोकने का एक बहुत बड़ा और सकारात्मक संदेश माना जा रहा है

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पूरा बेमेतरा जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक और अनूठे आयोजन की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत से जुटा हुआ है आगामी 31 मई को बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक ग्राउंड में यह भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है इस समारोह में विधायक दीपेश साहू सहित कुल 24 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे इस आयोजन को और भी अधिक खास बनाने के लिए सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और दुर्ग लोकसभा सांसद विशेष रूप से आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे वीआईपी अतिथियों के भारी जमावड़े को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के बेहद पुख्ता इंतजाम किए हैं

तय कार्यक्रम के अनुसार 31 मई की दोपहर 12 बजे पुराना रेस्ट हाउस से विधायक और अन्य सभी वर पक्ष की एक विशाल सामूहिक बारात पूरे गाजे बाजे के साथ निकलेगी यह बारात बेमेतरा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीधे आयोजन स्थल बेसिक ग्राउंड पहुंचेगी बेसिक ग्राउंड में एक अत्यंत विशाल वाटरप्रूफ पंडाल और भव्य वीआईपी मंच तैयार किया जा रहा है नगर पालिका प्रशासन शहर की साफ सफाई और सौंदर्गीकरण के काम में दिन रात लगा हुआ है वीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष रूट चार्ट बनाया है इसके अलावा आयोजन स्थल पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी हमेशा तैनात रहेगी

Read More भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वास्तव में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी राहत वाली योजना है इस सरकारी योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे जमा की जाती है इसके साथ ही लगभग 7 हजार रुपए मूल्य की विवाह सामग्री कपड़ा जोड़ा सामान्य साड़ी और अन्य श्रृंगार का आवश्यक सामान भी उपहार स्वरूप नव दंपत्तियों को प्रदान किया जाता है महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बार विवाह के बंधन में बंधने वाले सभी 24 जोड़ों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक पंजीयन कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी जिले के विभिन्न ग्रामों में कुल 305 जोड़ों का विवाह इस महती योजना के तहत सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था

Read More रायपुर में भाजपा की बैठक: संगठन के सामने खुला शिकायतों का पिटारा, जामवाल बोले मंत्री आप हैं या विधायक जी- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 
Bilaspur Bilasa Airport: लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित
बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर
50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार
मासूम की मौत से मचा कोहराम! रेत से भरे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका; चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम
सलाखों के बीच सजा भाई की कलाई पर राखी, छलकी बहनों की आंखें… छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा रक्षाबंधन का भावुक रंग
हिमाचल में बड़ा हादसा टला! कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ी HRTC बस, 40 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बची कई जानें
कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त
धरने के बाद छात्रों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सुनी बच्चों की बात; बोले- “बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी”
Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; भारतीय SIM पाकिस्तान भेजने का आरोप
नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 469 मौतें, 1400 से अधिक लापता; 288 भारतीय भी शामिल