भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ 31 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार का आयोजन सम्पन्न

संगठन विस्तार के साथ कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ 31 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार का आयोजन सम्पन्न

बिलासपुर : धर्मनगरी रतनपुर स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 31 बटुकों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक परंपराओं, वेद मंत्रों और गुरु-शिष्य परंपरा की साक्षात अनुभूति कराने वाला रहा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भैरव बाबा मंदिर के प्रबंधक एवं मठाधीश पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि उपनयन संस्कार सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सर्वोपरि माना गया है। यह वह पुण्य अवसर होता है जब बटुक को वेदों की दीक्षा देकर ब्राह्मणत्व की दिशा में पहला आध्यात्मिक कदम उठाने का अधिकार प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह संस्कार जीवन में केवल एक बार ही होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर परिलक्षित होता है।

पं.अवस्थी ने आगे कहा कि भगवान भैरव बाबा के सान्निध्य और आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत शुभ और पावन वातावरण में सम्पन्न हुआ। आचार्यों द्वारा बटुकों को वैदिक मंत्रों और आचारशास्त्र की बुनियादी शिक्षाएं दी गई

अखंड ब्राम्हण समाज सेवा धर्मनगरी का उपनयन संस्कार आयोजन

Read More छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज होगा भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ, पलक मुच्छल की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी पहली शाम

समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि रतनपुर धर्मनगरी में विप्र बटुकों के उपनयन संस्कार आयोजन किया गया, जिसमें समाज की व्यापक भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि यह संस्कार बटुकों को साधारण जीवन से उठाकर ब्रह्मचर्य और आचार्यत्व की दिशा में अग्रसर करता है। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय है।

Read More कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा

संस्कार सम्पन्न कराने में आचार्य के रूप में पं. गिरधारी पांडे की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी बटुकों का वैदिक विधि से यज्ञोपवीत धारण कराया गया और संकल्प दिलाया गया।

आयोजन में श्रद्धालुओं की रही सक्रिय भागीदारी

इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में योगेश तिवारी, मृदुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, श्रीमती चित्रा तिवारी, मीरा शर्मा, कल्याणी शर्मा, राजकुमारी तिवारी, बरखा शर्मा, सुनीता तिवारी, कान्हा तिवारी, दीपक अवस्थी, रवि तंबोली सहित मंदिर के पुजारीगण और समिति के समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठन का हुआ विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

उपनयन संस्कार के अवसर पर अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। पं. जागेश्वर अवस्थी की अनुशंसा पर अनिल शर्मा को मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव (बिलासपुर संभाग एवं रतनपुर प्रभारी) नियुक्त किया गया। वहीं, मृदुल तिवारी को युवा प्रकोष्ठ कोटा ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती कल्याणी तिवारी को नारी शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम के समापन पर सभी नवदीक्षित बटुकों को आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य में धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया गया।

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज
दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई