खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर

बिलासपुर : वक्त के साथ परंपराएं पीछे छूटने लगें तो उन्हें सहेजने के लिए पहल भी जरूरी हो जाती है। छत्तीसगढ़ की माटी में रचे-बसे लोकगीतों और लोकनृत्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अब सुवा नाच की थाप एक बार फिर गूंजने जा रही है। 14 और 15 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में प्रदेश स्तरीय सुवा नाच महोत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दो दिनों तक यहां छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और लोककलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सूरजपुर, गरियाबंद, रायपुर, चांपा, कोरबा और बिलासपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का रंग बिखेरेंगी।

महोत्सव का शुभारंभ शनिवार शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती के साथ होगा। इसके बाद शाम 7 से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। आयोजकों ने इसे महज नृत्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी अस्मिता, मातृभाषा और लोकपरंपराओं को सम्मान दिलाने का साझा मंच बनाने की तैयारी की है।

लोकनृत्य को नई पहचान, पुरानी धारणा को बदलने की पहल

Read More सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर

मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी की लता राठौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ी भाषा और लोकसंस्कृति को लेकर नई पीढ़ी के बीच जुड़ाव कम होना चिंता का विषय है। कभी गांवों में बालिकाएं और महिलाएं समूह में सुवा गीत गाते हुए पारंपरिक अंदाज में नृत्य करती थीं। यह लोकनृत्य ग्रामीण जीवन की खुशियों, आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा रहा है। लेकिन समय के साथ शहरी क्षेत्रों में सुवा नाच को लेकर एक गलत धारणा भी बन गई और इसे भिक्षा मांगने की कुप्रथा से जोड़कर देखा जाने लगा।

Read More CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा

इसी सोच को बदलने और सुवा नाच को उसका वास्तविक सांस्कृतिक सम्मान दिलाने के लिए मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी की महिलाओं ने इस आयोजन की शुरुआत की। खास बात यह है कि इसे केवल प्रतियोगिता बनाकर नहीं छोड़ा गया, बल्कि महोत्सव का स्वरूप दिया गया, ताकि लोककला से जुड़े कलाकारों और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच मिल सके। एक वर्ष पहले शुरू हुई इस पहल को पहले ही आयोजन में अच्छी लोकप्रियता मिली थी। इस बार इसे और व्यापक रूप देने की तैयारी है।

गांव से शहर तक की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। बालिकाओं के लिए भी दो अलग वर्ग रखे गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। महोत्सव की खासियत यह भी होगी कि प्रतिभागियों को केवल नृत्य के आधार पर ही नहीं, बल्कि अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा। पारंपरिक वेशभूषा, पारंपरिक गहनों और स्वरचित सुवा गीत के लिए अलग से विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। इससे लोककला के साथ लोकसृजन और पारंपरिक पहनावे को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

लोकव्यंजन भी परोसेंगे छत्तीसगढ़ी स्वाद

महोत्सव में संस्कृति के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खानपान की खुशबू भी बिखरेगी। आयोजन स्थल पर 10 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि किसी प्रदेश की पहचान केवल उसके गीत-संगीत और नृत्य से नहीं, बल्कि उसके खानपान, रहन-सहन और सामाजिक परंपराओं से भी बनती है। सुवा, करमा, ददरिया, पंथी, जोत-जंवारा, डंडा नाच, भोजली, गौरा-गौरी और राऊत नाचा जैसी लोकपरंपराएं छत्तीसगढ़ की साझा सांस्कृतिक विरासत हैं। इन्हें किसी एक समाज या समुदाय की सीमा में बांधकर नहीं देखा जा सकता। इन परंपराओं को जीवित रखने के लिए सभी समाजों की भागीदारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया सर्व समाज, गैर राजनीतिक संगठनों और लोककला मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कई विशिष्ट अतिथियों की रहेगी मौजूदगी

महोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, सक्ती की पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर, मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी के संयोजक वैभव पांडे बेमेतरिहा, प्रदेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष गजेंद्र रथ वर्मा, प्रसिद्ध लोकगायिका जोशी बहनें, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अजय यादव और संयोजक दिलीप मिरी सहित कई अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में धीरेंद्र साहू, प्रसिद्ध रंगोली कलाकार प्रमोद साहू, एमए डिग्री कोर्स के छात्रों के नेतृत्वकर्ता जीतेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के रचयिता संजीव साहू, ईश्वर बंधी साहू, डॉ मीरा बघेल, तृप्ति सोनी, डॉ चांदनी चंद्राकर, ऊषा श्रीवास, लक्ष्मी नाग, रिचा वर्मा और प्रिया सेन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

यह आयोजन केवल सुवा नाच की थाप तक सीमित नहीं है। इसके पीछे अपनी भाषा, अपनी बोली, अपने पहनावे और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बचाने का संकल्प है। आयोजकों की कोशिश है कि नई पीढ़ी छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को केवल किताबों या आयोजनों में देखने के बजाय उन्हें अपनी पहचान और जीवन का हिस्सा बनाए।

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई