5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट

5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट

बिलासपुर : आस्था जब दीपों की लौ बनकर जलती है और भक्ति जब जनसैलाब के साथ स्वर मिलाती है, तो नजारा किसी उत्सव से कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही अद्भुत दृश्य शुक्रवार की शाम बिलासपुर के अरपा तट पर देखने को मिला। छठ महापर्व के आगाज के साथ तोरवा स्थित छठ घाट 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कहीं वैदिक मंत्रों की गूंज थी तो कहीं मां अरपा के जयकारे, कहीं श्रद्धालुओं के हाथों में जलते दीप थे तो कहीं आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी। एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर हुई भव्य महाआरती ने पूरे माहौल को ऐसा भक्तिमय बना दिया, मानो अरपा का तट दीपोत्सव के साथ छठी मैया के स्वागत में सज उठा हो।

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। पहले दिन व्रतियों ने पवित्रता और शुद्धता का संकल्प लिया। वहीं, छठ पूजा के अर्घ्य स्थल की शुद्धता और मां अरपा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए छठ पूजा समिति ने गंगा मैया की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान दीपदान, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में अभिभूत कर दिया।

5100 दीपों की रोशनी में जगमगाया अरपा का तट

Read More कोरबा में चर्च में विवाद के बाद तनाव, मारपीट के आरोप पर मसीही समुदाय ने किया चक्काजाम; पुलिस की समझाइश पर खुला रास्ता

शाम ढलते ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घाट पर सजे हजारों दीपों की टिमटिमाती रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट ने पूरे परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी। जैसे ही मां अरपा की महाआरती शुरू हुई, पूरा घाट जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु हाथों में दीप लेकर आरती में शामिल हुए और मां अरपा की आराधना की। इसके बाद नदी में दीपदान किया गया। पानी की लहरों के बीच तैरते दीपों का दृश्य हर किसी को आकर्षित कर रहा था। लोग इस अलौकिक पल को मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

Read More रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से गूंजा घाट

ब्रह्मबाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास महाराज की मौजूदगी में छठ पूजा समिति ने महाआरती का आयोजन किया। धर्म सेना महाआरती ग्रुप के पं मानस मिश्रा, पं रविन्द्र पाठक, पं आयुष शर्मा, पं अक्षत शर्मा, पं राजा द्विवेदी और पं सुशांत दुबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। महाआरती से पहले श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां अरपा की आरती की गई। श्रद्धालुओं की सामूहिक भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

15 मिनट तक आसमान में बिखरे रंग, पहली बार हुआ फायर शो

महाआरती और दीपदान के बाद आयोजन में आकर्षण का एक और रंग जुड़ा। मंच के समीप अतिथियों के स्वागत के बाद आतिशबाजी और फायर शो शुरू हुआ। करीब 15 मिनट तक आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और आग की आकर्षक कलाकृतियां दिखाई देती रहीं। समिति ने इस बार पहली बार फायर शो की व्यवस्था की थी। दीपों से सजा घाट, आरती की गूंज और आसमान में रोशनी का नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। पूरा आयोजन धार्मिक आस्था के साथ उत्सव की भव्यता का भी प्रतीक बन गया।

समाज की सीमाओं से आगे बढ़ा छठ

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि बिलासपुर का छठ महापर्व अब किसी एक समाज का आयोजन नहीं रह गया है। यह पूरे शहर का त्योहार बन चुका है, जिसमें हर वर्ग और समाज के लोग मिलकर भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस बार कम से कम दो हजार वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बिलासपुर के छठ घाट की पहचान देश ही नहीं, एशिया स्तर पर भी बनी है। छठ महापर्व के दौरान पटना, दिल्ली और मुंबई के साथ बिलासपुर के आयोजन का भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण होता है।

जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छ अरपा का संदेश

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने अरपा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा प्रकृति, जल और सूर्य उपासना से जुड़ा पर्व है। ऐसे में नदी की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पूजन सामग्री सीधे नदी में प्रवाहित न करें और निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें।

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि माताएं परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। उन्होंने भव्य छठ घाट के निर्माण में विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद सोनी, कांग्रेस नेता विजय केशरवानी, राजेंद्र शुक्ला और प्रमोद नायक भी मौजूद रहे। समिति के संरक्षक एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

525 स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए 525 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। वहीं, बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए समिति ने अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की है। आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं।

आज खरना, फिर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शनिवार को खरना का अनुष्ठान होगा। व्रती महिलाएं सुबह स्नान के बाद पूरे दिन उपवास रखेंगी। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और दूध से खीर तथा रोटी तैयार की जाएगी। छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी और परिवार के सदस्यों में भी वितरित करेंगी। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन होगा।

छठ घाट जाने के लिए बदला ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों पर रोक

छठ पूजा के दौरान तोरवा स्थित अरपा नदी छठ घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। छठघाट रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह व्यवस्था 15 नवंबर की दोपहर से 16 नवंबर की दोपहर तक लागू रहेगी। सरकंडा-मोपका और गुरुनानक चौक-तोरवा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। घाट के नजदीक तक केवल सिर पर पूजा का दौरा लेकर जाने वाले व्रतियों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। अन्य श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने होंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से छोटे वाहनों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप