2026 Remedies: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

2026 Remedies: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

नई दिल्ली। नया साल जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी हमारे आने वाले पूरे साल में सबसे अहम होता है। अगर हम अपने साल की शुरुआत शुभ कामों से करते हैं, तो पूरे साल सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि नए साल के पहले दिन 2026 क्या-क्या जरूर करना चाहिए?

ब्रह्म मुहूर्त में उठें और सूर्य देव को अर्घ्य
नए साल की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने का प्रयास करें। स्नान आदि से निवृत्त होकर उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। सूर्य को सफलता, तेज और आरोग्य का कारक माना जाता है। अर्घ्य देते समय "ॐ सूर्याय नमः"मंत्र का जाप करें, इससे आपके आत्मविश्वास और करियर में उन्नति होगी।

घर की शुद्धि और मुख्य द्वार की सजावट
सुबह घर की साफ-सफाई करें और मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरे और सजे हुए घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में गंगाजल का छिड़काव करें ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके।

Read More मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका

प्रथम पूज्य गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा
किसी भी नए काम की शुरुआत भगवान गणेश के बिना अधूरी है। नए साल के पहले दिन गणेश जी और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। ऐसा करने से गणेश जीवन में आने वाली सभी बाधाओं का नाश होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसके साथ ही पूजा में लाल फूल और मोदक जरूर शामिल करें।

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

दान-पुण्य का महत्व
शास्त्रों में दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। साल के पहले दिन अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र या धन का दान किसी जरूरतमंद को करें। इसके अलावा, गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

वाणी पर संयम
साल के पहले दिन विवाद, क्रोध या रोने-धोने से बचना चाहिए। इस दिन जैसा आपका मन और व्यवहार रहेगा, उसका प्रभाव पूरे साल आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। सबसे प्यार से मिलें, बड़ों का आशीर्वाद लें और किसी के बारे में बुरा न बोलें।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच