छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा,10हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन बढ़ाने का निर्देश …………पी दयानंद

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा,10हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन बढ़ाने का निर्देश …………पी दयानंद

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा,10हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन बढ़ाने का निर्देश …………पी दयानंद रायपुर, : छत्तीसगढ़ पाॅवर कपनीज के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा सचिव पी.दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज, प्रचलित और भावी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लगभग 10 हजार मेगावॉट विद्युत उत्पादन की संभावनाओं […]

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा,10हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन बढ़ाने का निर्देश …………पी दयानंद


रायपुर, : छत्तीसगढ़ पाॅवर कपनीज के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा सचिव पी.दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज, प्रचलित और भावी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लगभग 10 हजार मेगावॉट विद्युत उत्पादन की संभावनाओं की चर्चा की तथा विभिन्न परियोजनाओं के कार्य आगे बढ़ाने हेतु निर्देश दिये ।
श्री दयानंद ने डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में यह बैठक ली जिसमें एम.डी. जनरेशन एस.के. कटियार द्वारा पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारियां दी गई। वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों को श्री दयानंद ने सराहनीय बताया तथा इसकी निरंतरता बनाये रखने के लिये समुचित मार्गदर्शन दिया। हमारे ताप बिजली घरों का देश के स्टेट सेक्टर यूटिलिटीज में अव्वल आना गौरव का विषय है । वर्ष 2023- 2024 में अनाकेंक्षित आंकड़े के अनुसार 800 करोड़ रूपए से अधिक आय की संभावना पर श्री दयानंद ने प्रसन्नता जताई ।
उन्होंने 2×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत विस्तार परियोजना कोरबा पश्चिम, 1×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत विस्तार परियोजना मड़वा की प्रगति की समीक्षा की। कोरबा पूर्व में 440 मेगावाट की बंद परियोजनाओं की भूमि पर नये बिजली घर लगाने की संभावनाओं पर विचार विमर्श कर निर्देश दिए।
श्री दयानंद ने पंप स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं से लगभग 6000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वृद्धि के लिये आवश्यक मार्गदर्शन दिया। सोलर पीबी आधारित लगभग 1000 मेगावाट विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर भी कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश श्री दयानंद ने दिये। ताप बिजली घरों से निकलने वाली राखड़ के शत प्रतिशत निस्तारण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश देते हुये श्री दयानंद ने कहा कि पर्यावरण व जनस्वास्थ्य की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये । उल्लेखनीय है कि विगत वित्तीय वर्ष में कुल उत्पादित राखड़ के 81 प्रतिशत का निस्तारण किया गया था।
श्री दयानंद ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार होनी चाहिए। भर्ती की कार्य भी मिशन मोड पर हो, जिसका लाभ बेहतर कार्य निष्पादन के रूप में मिलेगा। पाॅवर कंपनीज की संपत्तियों पर किसी का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, नियमानुसार कार्यवाही कर उन्हें सख्ती से हटाया जायेगा । वहीं रिक्त पड़ी भूमि के सकारात्मक और उत्पादक उपयोग के संबंध में भी योजना बना कर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कम्पनी के विभिन्न विभागों के कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, एम.आर. बागड़े तथा मुख्य अभियंता एच. एन. कोसरिया, हेमंत सिंह, गिरीश गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'