कोल स्कैम मामले में जेल में बंद आरोपीयों की रिमांड पेशी सितंबर तक बड़ी

कोल स्कैम मामले में जेल में बंद आरोपीयों की रिमांड पेशी सितंबर तक बड़ी रायपुर : कोयला घोटाला मामले में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह और जेल के बाहर अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी […]

कोल स्कैम मामले में जेल में बंद आरोपीयों की रिमांड पेशी सितंबर तक बड़ी

रायपुर : कोयला घोटाला मामले में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह और जेल के बाहर अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। 24 सितंबर तक सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। इधर, कोयला घोटाले में जेल भेजे गए सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव की ओर से कोर्ट में धारा 88 का आवेदन लगाया गया है। इस आवेदन पर 6 सितंबर को सुनवाई होगी।
कोल स्कैम केस में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद मार्क फेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने जमानत आवेदन लगाया है। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष 31 अगस्त को अपना पक्ष रखेंगे। कोयला घोटाला मामले में जेल के बाहर आरोपियों को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, आरपी सिंह, रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नारायण साहू, पीयूष साहू, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और रोशन कुमार सिंह शामिल है।

Read More चाय प्रेमी अनजाने में पी रहे खतरनाक केमिकल, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे