नए साल पर ISRO का नया अंतरिक्ष मिशन लॉन्च, ब्लैक होल्स का रहस्य जानने की है तैयारी

नई दिल्ली। 2024 के पहले दिन इसरो ने नए अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है. ये मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से रविवार सुबह लॉन्च किया गया है. इस मिशन के ज़रिए भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी सुदूर चीजों पर अध्ययन करने की कोशिश करेगा. इसरो ने पीएसएलवी-सी 58 के ज़रिए एक्सपोसैट […]

नई दिल्ली। 2024 के पहले दिन इसरो ने नए अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है. ये मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से रविवार सुबह लॉन्च किया गया है. इस मिशन के ज़रिए भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी सुदूर चीजों पर अध्ययन करने की कोशिश करेगा.

इसरो ने पीएसएलवी-सी 58 के ज़रिए एक्सपोसैट नाम की सैटेलाइट को अंतरिक्ष की ओर रवाना किया है. इसके साथ 10 अन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष की ओर रवाना की गई हैं.पहले एक्सपोसैट को दिसंबर के आखिर में लॉन्च करने की योजना थी.एक्सपोसैट एक्स-रे पोलेरिमीटर यानी X-ray Polarimeter Satellite.

भारत का पीएसएलवी इस सैटेलाइट को 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा.सैटेलाइट को पांच साल तक काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. ये एक्स-रे के अहम डेटा जुटाएगा और इससे हमें ब्रह्मांड को बेहतर तरीके समझने में मदद मिलेगी. ये वेधशाला की तरह काम करने वाले दुनिया का दूसरा सैटेलाइट होगा

Read More चंडी माता मंदिर में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने पुजारी-सेवादारों पर किया हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

पंजाब में लुटेरों की हालत खराब, ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया

राज्य